main page

डरावनी आंखें,लंबे बाल, कोरोना के डर की वजह से ऐसा हुआ रणवीर सिंह का हाल

Updated 23 March, 2020 07:01:00 PM

चीन के के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस से अब  100 से ज्यादा देश प्रभावित हो चुके हैं। कई देशों में इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। भारत में अब तक इस वायरस से 8 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने इस वायरस के डर से अपने आपको एकांत में बंद कर लिया है।सेलेब्स, राजनेताओं से लेकर तमाम हस्तियां लोगों को घर पर अकेले में वक्त बिताने की सलाह दे रहे हैं।

मुंबई: चीन के के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस से अब  100 से ज्यादा देश प्रभावित हो चुके हैं। कई देशों में इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। भारत में अब तक इस वायरस से 8 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने इस वायरस के डर से अपने आपको एकांत में बंद कर लिया है।सेलेब्स, राजनेताओं से लेकर तमाम हस्तियां लोगों को घर पर अकेले में वक्त बिताने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कोरोना के खतरे के बीच एक्टर रणवीर सिंह ने बेहद ही फनी पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में रणवीर बड़े बालों और खतरनाक आंखों के साथ नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

रणवीर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा-'जब आप क्वारेंटीन से बाहर आते हैं।'बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोग अपने-अपने तरीके से घर पर अकेले रहकर टाइमपास कर रहे हैं। वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर पर बैठकर काफी बोर हो चुके हैं लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए घर पर ही समय बिता रहे हैं।
रणवीर का ये पोस्ट भी ऐसे लोगों के लिए काफी रिलेटेबल है जो घर पर बहुत घंटों तक टिककर बैठना पसंद नहीं करते हैं। फैंस और बाॅलीवुड स्टार्स रणवीर के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उनकी पोस्ट पर कई के कमेंट भी कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कोरोना कमांडोज के लिए बालकनी से तालियां बजाते हुए देखे गए थे। दीपिका ने इस दौरान घंटी भी बजाई थी।
Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं। शादी के बाद कपल की ये एक-साथ पहली फिल्म हैं। बता दें कि रणवीर की 8310 अप्रैल को रिलीज हो रही थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।  

: Smita Sharma

ranveer singhsharescary picturecorona lockdowncoronavirusBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...