एक्टर रणवीर सिंह अपने प्रोफेशन से ज्यादा अपनी अजीबोगरीब लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें अक्सर जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, तो वह अपने अतरंगी लुक से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक्टर कियारा आडवाणी और राम चरण की अपकमिंग फिल्म के ग्रैंड लॉन्च में शामिल हुए, जहां रणवीर का एक दम अलग लुक देखने को मिला। जिसकी चर्चा अब चौतरफा हो रही है। लॉन्च इवेंट जाते हुए रणवीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस को मात देते नजर आए। लुक की बात करें तो इस दौरान रणवीर धारीदार पै
08 Sep, 2021 03:29 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह अपने प्रोफेशन से ज्यादा अपनी अजीबोगरीब लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें अक्सर जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, तो वह अपने अतरंगी लुक से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक्टर कियारा आडवाणी और राम चरण की अपकमिंग फिल्म के ग्रैंड लॉन्च में शामिल हुए, जहां रणवीर का एक दम अलग लुक देखने को मिला। जिसकी चर्चा अब चौतरफा हो रही है।
लॉन्च इवेंट जाते हुए रणवीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से फैंस को मात देते नजर आए। लुक की बात करें तो इस दौरान रणवीर धारीदार पैंटसूट में नजर आए। कोट को एक्टर ने बिना शर्ट के पहना हुआ है और चेहरे पर ब्लैक मैचिंग मास्क और चश्मा लगाया हुआ है।
वहीं सबसे ज्यादा ध्यान उनकी दो चोटिया खींच रही हैं। दो पोनीटेल में उनका लुक सबसे अलग लग रहा है।
उनके इस लुक की कुछ फैंस तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें फिर से ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे, जिसमें वह कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में वह पत्नी दीपिका पादुकोण भी साथ नजर आएंगे।