बी-टाउन में अगर कोई कपल है जो फैंस के बीच परफेक्ट और खुशमिजाज के लिए जाना जाता है तो वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। कपल चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेता है।
14 Feb, 2020 01:05 PMमुंबई: बी-टाउन में अगर कोई कपल है जो फैंस के बीच परफेक्ट और खुशमिजाज के लिए जाना जाता है तो वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। कपल चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेता है।
हाल ही में दोनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रोमांटिक वेकेशन पर गए थे। इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की।
वहीं अब कपल वेकेशन से वापिस लौट आया है। गुरुवार को कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लुक की बात करें तो रणवीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम्स में कूल दिखे।
वहीं दीपिका ब्लू जींस, स्लीवलेस ऑरेंज नॉट फ्रंट टॉप में स्टाइलिश दिखीं। इस दौरान उन्होंने शेड्स और व्हाइट शूज से लुक को पूरा किया था। एयरपोर्ट पर कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर सिंह की फिल्म '83' में दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और दीपिका 'महाभारत' में दिखेंगी।