बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 नवंबर को कपल की शादी के 3 साल होने वाले हैं। इन 3 सालों में कई बार सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा चुके हैं हालांकि इस समय रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने- अपने काम में व्यस्त हैं। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें एक दम दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहिए। इतना ही नहीं रणवीर ने बच्चे के लिए नाम भी
19 Oct, 2021 01:51 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 नवंबर को कपल की शादी के 3 साल होने वाले हैं। इन 3 सालों में कई बार सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा चुके हैं हालांकि इस समय रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने- अपने काम में व्यस्त हैं।
वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें एक दम दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहिए। इतना ही नहीं रणवीर ने बच्चे के लिए नाम भी शाॅर्टलिस्ट कर लिए हैं।
इस बात का खुलासा उन्होंने अपने टीवी डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' में किया। एक कंटेस्टेंट से फैमिली प्लानिंग को लेकर बातचीत करते हुए रणवीर सिंह ने यह खुलासा किया। रणवीर सिंह ने कहा-2-3 साल में हमारे भी बच्चे होंगे। अभय भाईसाहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी न, मुझे बस ऐसी कोई देदे तो लाइफ सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बच्चों के नाम। अगर आप माइंड नहीं करें तो यह ले लूं मैं सूर्यवीर सिंह।'
उनका यह वीडियो अब भी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को 6 साल डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। कपल ने इटली में सात फेरे लिए थे।
काम की बात करें तो रणवीर फिल्म '83' में जल्द ही नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म 'सर्कस', और सूर्यवंशी में भी नजर आएंगे। हालांकि 'सूर्यवंशी' में रणवीर का कैमियो होगा। वहीं फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।