main page

क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह ने NGO के बच्चों के साथ देखी '83, केक काटकर मनाया जश्न

Updated 26 December, 2021 09:57:25 AM

एक्टर रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ''83'' को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले यानि 24 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यह क्रिसमस के मौके पर एक अच्छा तोहफा मानी जा रही है। इसी बीच बीते शनिवार रणवीर सिंह एक एनजीओ के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया और थिएटर में उनके साथ अपनी फिल्म ''83'' देखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म '83' को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिसमस से एक दिन पहले यानि 24 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यह क्रिसमस के मौके पर एक अच्छा तोहफा मानी जा रही है। इसी बीच बीते शनिवार रणवीर सिंह एक एनजीओ के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया और थिएटर में उनके साथ अपनी फिल्म '83' देखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह ने एनजीओ के बच्चों के साथ खूब मस्ती की और केक भी काटा।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान एक्टर मल्टीकलर की टी-शर्ट और ग्रीन कार्गो पैंट के साथ जूते पहने काफी जबरदस्त दिखाई दिए। चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और ब्लैक कैप के साथ उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

 

रणवीर सिंह चारों तरफ सेंटा वाली कैप पहने बच्चों से घिरे हुए हैं और सभी काफी मस्ती मूड में दिख रहे हैं। बच्चों संग खुशियां बांटते हुए रणवीर ने उनके साथ सेल्फियां भी क्लिक कीं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, फिल्म '83' इसी शुक्रवार थिएटर्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में खूब जमी हैं। फिल्म 83 साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है।  

Content Writer: suman prajapati

Ranveer SinghwatchedFilm 83childrenNGOChristmasBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...