main page

मोतियों की माला पहन रणवीर सिंह ने शेयर की सेल्फी, फैंस ने दीपिका को लेकर मारे ताने, अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट

Updated 05 December, 2020 10:58:43 AM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। रणवीर अपने फैशन स्टाइल की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर में सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। रणवीर अपने फैशन स्टाइल की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर में सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka


शेयर तस्वीर में रणबीर होटल की बालकनी में खड़े हैं। पीछे बीच का नजारा देखने लायक है। एक्टर वाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने गले में मोतियों की माला पहनी हुई है और साथ में डायमंड स्टड पहना हुआ है। एक्टर ने शेड्स और कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने मधुमती गाने को कैप्शन में लिखा है- "सुहाना सफर और ये मौसम हसीन, हमें डर है, हम खो न जाएं कहीं।'' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'दीपिका की इयररिंग्स उतार दो।'  दूसरे ने लिखा- 'दीपिका जरूर अपनी माला खोज रही होंगी।' एक अन्य ने पूछा- 'दीपिका का नेकलेस चुराया है?' इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है और लिखा- ''बाबा तू हीरा नहीं मोती है।''

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो रणवीर फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर फिल्म '83' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी के रोल में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

ranveer singhwearspearlsnecklacefansarjun kapoorcommentsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...