main page

टूटते रिश्ते: शादी के 6 साल बाद पत्नी कोमल से तलाक ले रहे हैं सिंगर रफ्तार, 2020 में कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी

Updated 24 June, 2022 08:44:30 AM

शादी एक ऐसा बंधन होता है जो सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। कपल एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म का साथ देने का वादा करते है। लेकिन ये वादा हर कोई नहीं निभा पाता है। ऐसे में अग आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए कुछ गलत नहीं है। वहीं इस बात में कोई दोराहे नहीं है बदलते युग में जितनी

मुंबई: शादी एक ऐसा बंधन होता है जो सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। कपल एक दूसरे के साथ जन्म-जन्म का साथ देने का वादा करते है। लेकिन ये वादा हर कोई नहीं निभा पाता है। ऐसे में अग आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए कुछ गलत नहीं है। वहीं इस बात में कोई दोराहे नहीं है बदलते युग में जितनी आसानी से जल्‍दी रिश्‍ते बनते हैं, उतनी ही जल्‍दी टूट भी जाते हैं।

Bollywood Tadka

चकाचौंध से भरी इस ग्लैमर इंडस्ट्री में प्यार, शादी और ब्रेकअप बहुत बड़ी बात नहीं है। आए दिन किसी ना किसी स्टार कपल के तलाक लेने की खबर सामने आती रहती है। बीते मई महीने में सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेवा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली। वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार कपल का नाम जुड़ गया है।

Bollywood Tadka

ये स्टार कपल और कोई नहीं बल्कि  रैपर रफ्तार सिंह और उनकी पत्नी कोमल है। कपल कई सालों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। अब रैपर अपनी पत्नी कोमल से ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं।

Bollywood Tadka

शादी के 6 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। 2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। अब फिर से तलाक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। ऐसे में अब रफ्तार और कोमल अक्टूबर 2022 को तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगे। इसके बाद हमेशा के लिए दोनों की राहें जुदा हो जाएंगी।

Bollywood Tadka

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल के करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि रफ्तार और कोमल अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। महामारी के कारण उनका तलाक टल गया और वे 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के कागजात पर साइन करेंगे। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शुरू हुई। रफ्तार और कोमल अपने-अपने परिवारों के साथ एक प्यारा बंधन शेयर करते हैं। केवल करीबी लोग ही इसके बारे में जानते हैं।

Bollywood Tadka

वहीं जब एक न्यूजपोर्टल ने कोमल वोहरा से जुड़ने की कोशिश की जो टीवी एक्टर्स करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया। दूसरी ओर रफ्तार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। 

सोशल मीडिया से हटाई फोटोज

एक इंटरव्यू में रफ्तार ने कोमल को अपना सपोर्ट भी बताया था। उन्होंने कहा था कि कोमल उनका साथ देती हैं और उनके प्रोफेशन को भी। फिलहाल रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

Bollywood Tadka

रफ्तार और कोमल ने लव मैरिज की थी। दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। खुद को साबित करने के बाद रफ्तार ने एक विंटर वेडिंग की थी। दोनों साल 2016 में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।

 

Content Writer: Smita Sharma

Rapper RaftaarWifeKomal VohraDivorceBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...