रश्मिका मंदाना को साउथ और बॉलीवुड की सबसे आकर्षक एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें ''नेशनल क्रश'' भी कहा जाता है। जब भी वह कभी बाहर निकलती हैं, तो वह अपने स्टनिंग लुक और फैशन से सुर्खियां बटोरती हैं। गुरुवार की रात एक्ट्रेस HT Stylish Award 2022 में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने सुपर स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
16 Jul, 2022 10:55 AMबॉलीवुड तड़का टीम. रश्मिका मंदाना को साउथ और बॉलीवुड की सबसे आकर्षक एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें 'नेशनल क्रश' भी कहा जाता है। जब भी वह कभी बाहर निकलती हैं, तो वह अपने स्टनिंग लुक और फैशन से सुर्खियां बटोरती हैं। गुरुवार की रात एक्ट्रेस HT Stylish Award 2022 में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने सुपर स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना रेड कलर की फिगर हगिंग थाई-हाई लेंथ ड्रेस में ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही है।
डीपनेक लाइन में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स पेयर की हुई हैं।
मिलिमल मेकअप और पोनीटेल से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में रश्मिका की ब्यूटी देखते ही बन रही है।
अपने लुक से सबको दीवाना बनाते हुए एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक पोज दिए। फैंस हसीना की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा वह मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ और अमिताभ बच्चन के साथ अलविदा में नजर आएंगी। इससे पहले साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पाः द राइज फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने किरदार से लोगों खूब दिल जीता था।