साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ''अर्जुन रेड्डी'' से सनसनी मचा देने वाले एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।''अर्जुन रेड्डी'' की रीमेक फिल्म ''कबीर सिंह'' भी बॉलीवुड फैंस का दिल जीतने में सफल रही है। हाल ही में विजय की फिल्म ''डियर कामरेड'' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस
13 Jul, 2019 01:49 PMमुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से सनसनी मचा देने वाले एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक फिल्म 'कबीर सिंह' भी बॉलीवुड फैंस का दिल जीतने में सफल रही है। हाल ही में विजय की फिल्म 'डियर कामरेड' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। इसमें दोनों के बीच काफी किसिंग सीन्स भी हैं। ट्रेलर को लेग काफी पसंद कर रहे हैं।
किस सीन की वजह से टूट गई थी एक्ट्रेस की सगाई
बता दें कि इससे पहले विजय और रश्मिका फिल्म गीता गोविंदा में नजर आए थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में भी विजय और रश्मिका के बीच किसिंग सीन था।
खबरें थीं रश्मिका को फिल्म में यह सीन करना काफी भारी पड़ा था। इस सीन की वजह से उनकी मंगेतर संग सगाई टूट गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका ने अपनी कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी के हीरो रक्षित शेट्टी के साथ सगाई रचाई थी।
ट्रेलर की बात करें तो तीन मिनट के ट्रेलर को विजय अपने पुराने एंग्री यंग मैन अवतार में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में वह फोन पर चिल्लाते और उसे पीटते एवं गुंडों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। भारत कैमा इस फिल्म के निर्देशक हैं। विजय की लोकप्रियता को देखते हुए यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 26 जुलाई को रिलीज होगी।