बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्टर ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही हैं। इसी बीच टीवी और फिल्मी जगत से कुछ लोग अब सुशांत के घर उनके पिता और परिवार से मिलने के लिए पह
29 Jun, 2020 10:54 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्टर ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस सुसाइड केस की जांच कर रही हैं। इसी बीच टीवी और फिल्मी जगत से कुछ लोग अब सुशांत के घर उनके पिता और परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं।
एक्टर नाना पाटेकर के बाद हाल ही में एक्ट्रेस रतन राजपूत सुशांत के घर उनके पिता से मिलने पहुंची। इस बात की जानकारी खुद रतन ने एक वीडियो शेयर कर दी। इस 7 मिनट के वीडियो में रतन ने सुशांत के पिता से मिलने का अपना एक्सपीरियंस को शेयर किया है। वीडियो में रतन ने बताया है वो सुशांत के घर गई थीं। वहां जाकर वो उनके पिता से और उनकी बहन से मिलीं।
उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत के पिता काफी अलग हैं। रतन भी उन्हें देख हैरान रह गईं। रतन को सुशांत के पिता काफी शांत और सकारात्मक लगे। रतन ने बताया वो वहां गईं तो सुशांत के परिवार को हिम्मत देने थी लेकिन उन्हें खुद उनके घर में जाकर हिम्मत मिली है।
वीडियो में रतन ने ये भी कहा कि वो सुशांत के परिवार से मिलने आती रहेंगी। इस वीडियो के साथ रतन ने कैप्शन में लिखा-'अब मेरी जिंदगी फिर नॉर्मल हो रही है। शुक्रिया अंकल (सुशांत के पिता)। मैं बस प्रार्थना कर रही हूं और न्याय का काम भगवान पर छोड़ रही हूं। वो सब कुछ देख रहा है।'
बता दें कि रतन राजपूत खुद भी पटना की ही रहने वाली हैं। इस समय वो पटना में ही अपने घर पर हैं। सुशांत के सुसाइड के बाद रतन ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी मां भी इस समय काफी परेशान हैं और उन्हें वापस मुंबई जाने से भी मना कर रही हैं। <