भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा की बहन शादी के बंधन में बंध चुकी है। शादी का समारोह राजस्थान के जयपुर में हुआ। एक्ट्रेस की बहन की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। वहीं मशहूर एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन भी शुभी शर्मा की बहन की शादी में अटैंड करने पहुंचे। इस समारोह में सुपरस्टार रवि किशन के पहुंचने पर शुभी ने सोशल मीडिया पर उनका आभार व्यक्त किया है। शुभी शर्मा की बहन की शादी में शामिल होकर रवि किशन ने खूब रंग जमाया। उन्होंने जबरदस्त डांस पर्फॉर्मेंस दी। वहीं शादी की तस्वीरें और वी
17 Feb, 2021 12:15 PMबॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा की बहन शादी के बंधन में बंध चुकी है। शादी का समारोह राजस्थान के जयपुर में हुआ। एक्ट्रेस की बहन की शादी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। वहीं मशहूर एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन भी शुभी शर्मा की बहन की शादी में अटैंड करने पहुंचे। इस समारोह में सुपरस्टार रवि किशन के पहुंचने पर शुभी ने सोशल मीडिया पर उनका आभार व्यक्त किया है।

शुभी शर्मा की बहन की शादी में शामिल होकर रवि किशन ने खूब रंग जमाया। उन्होंने जबरदस्त डांस पर्फॉर्मेंस दी। वहीं शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए शुभी ने लिखा, 'मेरी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए आने के लिए धन्यवाद रवि किशन जी।'
इन तस्वीरों में रवि किशन और शुभी शर्मा परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

काम की बात करें तो शुभी शर्मा ने अपनी दमदार एक्टिंग से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है।

उन्होंने साल 2008 में फिल्म ‘चलनी के चालल दूल्हा’ से अपने करियर की शुरूआत की थी, जो काफी हिट साबित हुई थी। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।