main page

ओशो के किरदार में नजर आएंगे रवि किशन, बोले- इस किरदार को निभाने में मजा आया

Updated 23 February, 2021 01:47:59 PM

आचार्य रजनीश का नाम दुनियाभर में काफी विवादित रहा है। आचार्य रजनीश ओशो के नाम से भी जाने जाते हैं। इन पर कई डॉक्यूमेंट्रीज और शॉर्ट फिल्में बन चुकी हैं। अब ओशो पर हिंदी फिल्म बनने जा रही है। जिसमें साउथ सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ओशो का किरदार निभाएंगे। इसमें ओशो से जुडें विवादित पहलुओं को दिखाया जाएगा।

मुंबई. आचार्य रजनीश का नाम दुनियाभर में काफी विवादित रहा है। आचार्य रजनीश ओशो के नाम से भी जाने जाते हैं। इन पर कई डॉक्यूमेंट्रीज और शॉर्ट फिल्में बन चुकी हैं। अब ओशो पर हिंदी फिल्म बनने जा रही है। जिसमें साउथ सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ओशो का किरदार निभाएंगे। इसमें ओशो से जुडें विवादित पहलुओं को दिखाया जाएगा।

Bollywood Tadka
इस फिल्म का नाम 'सीक्रेट्स ऑफ लव' होगा। इसमें ओशो की जिंदगी के सफर और  दुनियाभर में मशहूर होने बाद अमेरिका में सरकार से विवाद जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं दिखाई जाएंगी। रितेश एस कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा- 'जब आपको ऐसी पर्सनैलिटी का किरदार निभाने के लिए कहा जाए। जो न केवल विवादित है बल्कि फेमस भी है तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुझे ओशो का किरदार निभाने के लिए उनकी किताबें पढ़ने के अलावा काफी रिसर्च करनी पड़ी।'

Bollywood Tadka
रवि किशन ने आगे कहा- 'जब मैंने रितेश से पूछा कि इस किरदार के लिए उन्होंने मेरा चुनाव क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि मेरी आंखें ओशो से मिलती हैं और ओशो के गेटअप में मेरी तस्वीर देखी है। ओशो का रोल निभाते हुए मुझे काफी मजा आया।'

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ravi kishanplayroleoshofilmBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...