main page

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन...अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से कहा अलविदा..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 19 July, 2022 05:50:57 PM

मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते नजर आए। एक तरफ कोलकाता की मॉडल पूजा सरकार के सुसाइड ने सबको चौका कर रख दिया। तो वहीं दूसरी तरफ मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी अचानक इंस्टाग्राम से अलविदा कह दिया, जिसे लेकर फैंस तरह-तरह के सवाल करते नजर आए। मनोरंजन जगत ऐसी ही कई खबरों पर आज लोगों की नजर रही।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गजल गायक भूपिंदर सिंह के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते नजर आए। एक तरफ कोलकाता की मॉडल पूजा सरकार के सुसाइड ने सबको चौका कर रख दिया। तो वहीं दूसरी तरफ मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी अचानक इंस्टाग्राम से अलविदा कह दिया, जिसे लेकर फैंस तरह-तरह के सवाल करते नजर आए। मनोरंजन जगत ऐसी ही कई खबरों पर आज लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की खास खबरों पर...

 

नहीं रहे गजल गायक भूपिंदर सिंह
   

गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। भूपिंदर ने 82 की उम्र में अंतिम सांस ली है। सिंगर कई तरह की स्वास्थ्य समस्यों से जूझ रहे थे। सिंगर को हाल ही में कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। भूपिंदर को अंधेरी के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम को भूपिंदर ने दम तोड़ दिया। सिंगर की पत्नी मिताली ने सिंह ने उनके निधन की खबर दी है।   


कोरोना की चपेट में आए डायरेक्टर मणि रत्नम


तमिल और हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर मणि रत्नम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डायरेक्टर को चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

 

कोलकाता की एक और मॉडल ने की आत्महत्या


कोलकाता में मॉडल्स के सुसाइड मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। अब एक पूजा सरकार नाम की मॉडल अपने किराए के घर में मृत पाई गई है। कहा जा रहा है कि पूजा ने सुसाइड किया है।

 

4 महीने बाद दिव्या अग्रवाल ने बताई ब्रेकअप की वजह


बिग बॉस ओटीटी की विनर रही दिव्या अग्रवाल बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद खूब सुर्खियों में आई थीं। दोनों के ब्रेकअप की खबर सुन फैंस काफी शॉक्ड हुए थे और लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया था। हालांकि दिव्या ने अब तक भी लोगों को ये बात नहीं बताई कि आखिर उनका ब्रेकअप किस वजह से हुआ था। वहीं अब ब्रेकअप के 4 महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप पर बड़ा बयान दिया है।

 
 

सिंगर अदनान सामी ने इंस्टाग्राम से कहा अलविदा

 

सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर सक्रिय रहने वाले गायक अदनान सामी ने हाल ही में अपने एक पोस्ट से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वजह यह है कि उन्होंने ALVIDA कहकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। अदनान के इस कदम ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई इसे प्रमोशनल ट्रिक बता रहा है तो कोई इसे पॉपुलर गाने के बोल के साथ मिला रहा है।

 

 

सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को भाई राजीव सेन का जवाब

 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन रोहमन शॉल संग ब्रेकअप के बाद 58 के बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। उनका रिलेशनशिप ऑफिशियल होने के बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें पैसों की लालची कह रहा है तो कोई एज गैप को लेकर तंज कस रहा है। इसी बीच राजीव सेन ने अपनी बहन सुष्मिता सेन के ललित संग रिश्ते पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

 

शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट!  

 

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियों में रहती हैं। शहनाज ने अपने अलग अंदाज और मेहनत से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज वह बिलियन हार्ट्स की धड़कन है। फैंस को शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू का बेसबरी से इंतजार है। इसी बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई ह।

 

नतीजों पहले ही अनुपम खेर ने द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति

 

भारत में 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं। अब देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने परिणाम से पहले ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया है। इसे लेकर किया गया उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Bhupinder Singhpasses awayAdnan Samientertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...