main page

बॉलीवुड की बर्बादी पर विवेक अग्निहोत्री का विवादित बयान..मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 30 September, 2022 07:29:17 AM

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड के पतन पर बयान देकर सुर्खियां बटोरी। विवेक ने हाल ही में शाहरुख खान जैसे स्टार्स और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल चाहता है’, और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों को सिनेमा की परिभाषा क

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड के पतन पर बयान देकर सुर्खियां बटोरी। विवेक ने हाल ही में शाहरुख खान जैसे स्टार्स और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल चाहता है’, और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों को सिनेमा की परिभाषा को बदलने के लिए जिम्मेदार बताया। तो वहीं मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में कनाडा के थिएटर मालिकों को धमकियां मिलीं कि अगर उन्होंने अपने यहां PS-1 रिलीज की तो वो सिनेमाघरों में तबाही मचा देंगे। एक तरफ सिंगर मीका सिंह प्राइवेट आइलैंड खरीदने के बाद चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि मीका ने आइलैंड के अलावा 7 नांव और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर...

 

मॉल में फिल्म प्रमोशन के दौरान भीड़ में फंसी एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी 
 

फिल्म स्टार्स की लाइफ चकाचौंध से घिरी होने के साथ ही कई अमानवीय घटनाओं से भरी होती है। कई बार स्टार्स को पब्लिक प्लेस में लोगों की बदसलूकी का शिकार भी होना पड़ता है, जैसा कि हाल ही में एक मलयालम एक्ट्रेस सानिया अयप्पन को होना पड़ा। जी हां, फिल्म सैटरडे नाइट को प्रमोट करने कालीकट के एक मॉल में पहुंची एक्ट्रेसेज को मॉलेस्ट करने की कोशिश की गई, जहां एक्ट्रेस ने सिरफिरे लोगों को तमाचा भी जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आईलैंड

मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने ही अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जाहिर है कि सिंगर को महंगी एक्सेसराइज, आलीशान गाड़ियों और बंगलों का काफी शौक है। इसी बीच मीका को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सिंगर हैं। इतना ही नहीं, आइलैंड ने क्वालिटी टाइम स्पेंड करते का मीका का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

मौनी रॉय ने पति संग धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे 

 

इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना मौनी रॉय 28 सितंबर को पूरे 37 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नांबियार ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट की, जहां कई स्टार्स ने सजधज कर शिरकर की। वहीं पार्टी में बर्थडे गर्ल मौनी रॉय खूब लाइमलाइट चुराती दिखीं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


PS 1 को लेकर कनाडा के थिएटर मालिकों को धमकी 

 

मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म 30 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। खासकर कनाडा में इस फिल्म को लेकर मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दरअसल कनाडा में कुछ गुटों के बीच तमिल फिल्मों को लेकर नफरत का माहौल पैदा हो गया है। इस वजह से कनाडा के थिएटर मालिकों को धमकियां दी जा रही हैं कि अगर उन्होंने अपने यहां PS-1 रिलीज की तो वो सिनेमाघरों में तबाही मचा देंगे।

 

विवेक अग्निहोत्री ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों को बताया बॉलीवुड की बर्बादी का कारण 


‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह बिना किसी की परवाह किए हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के बायकॉट पर अपने विचार रखे और शाहरुख खान जैसे स्टार्स और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल चाहता है’, और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों को सिनेमा की परिभाषा को बदलने के लिए जिम्मेदार बताया।

 

‘लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स' में लगा स्टार्स का मेला


मुंबई में बुधवार रात ‘लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2022' का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर खूब रंग जमाया। बॉलीवुड स्टार्स ने स्टाइलिश अंदाज में इवेंट में एंट्री की और अपने लुक से एक दूसरे को टक्कर देते नजर आए। 

 

रणवीर-दीपिका की शादी में आई दरार की अफवाह पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के पावर पैक्ड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिन खबरों में बने रहते हैं। दीपवीर की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। इसी बीच कपल को लेकर एक ऐसी अफ़वाह सोशल मीडिया पर चल रही है जिसे सुनकर उनके फ़ैन काफ़ी परेशान हो रहे हैं। वहीं अब इस पूरे मामले पर रणवीर ने खुद ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

 

पत्नी स्नेहा के बर्थडे पर गोल्डन टेम्पल में नतमस्तक हुए पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन 

 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी दमदार एक्टिंग के चलते फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। आज सुपरस्टार की पत्नी स्नेहा रेड्डी का बर्थडे है। पत्नी के इस खास मौके पर एक्टर पूरे परिवार समेत धार्मिक तीर्थ स्थान गोल्डन टेम्पल में नतमस्तक हुए। अल्लू की फैमिली संग गुरुद्वारे के दर्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

दादी की याद में महेश बाबू की बेटी का भावुक पोस्ट

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार पर बीते बुधवार दुखों का पहाड़ टूट गया एक्टर की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर को निधन हो गया, जिससे उनका परिवार बेहद टूट गया है और खुद को संभालना मुश्किल हो रहा है। पूरा परिवार इंदिरा को खोने के गम में डूबा नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां कर रहा है। हाल ही में महेश बाबू, उनकी पत्नी और बेटी ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए इंदिरा देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। तीनों का ये पोस्ट देखकर हर एक का दिल पिघल रहा है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...