main page

बाॅयफ्रेंड संग कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने रचाई शादी, फिर प्यार में पड़े हनी सिंह! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 22 October, 2022 07:41:21 AM

स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज हाल ही में बॉयफ्रेंड आकाश शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी से जुड़ी तस्वीरें ऐश्वर्या मोहनराज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं,  जिसके बाद फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने वायरल वीड

बॉलीवुड तड़का टीम. स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज हाल ही में बॉयफ्रेंड आकाश शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी से जुड़ी तस्वीरें ऐश्वर्या मोहनराज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं,  जिसके बाद फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने वायरल वीडियो के चलते विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वह मंदिर के गेट पर जूता पहने लात मारते दिख रहे हैं, जिस पर खूब बवाल हो रहा है। तो एक तरफ सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह नई हसीना के प्यार में पड़ गए हैं। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी है। तो ऐसे में डालते है एक नजर मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरों पर...

 

56 साल के बबलू पृथ्वीराज का 23 साल की लड़की पर आया दिल,पहली पत्नी को तलाक देकर चुपचाप रचा ली शादी!

 

मेरी कोई उम्र नहीं… कोई सीमा नहीं… और मैं कभी मरता भी नहीं… जनाब! मुझे इश्क कहते हैं ये तो हमने कई बार सुना है। प्यार उम्र की सीमा नहीं देखता है। आजकल कपल्स के बीच उम्र का अंतर ज्यादा होने लगा है। बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, मिलिंद सोमन और अंकिता आदि कई सेलेब्स हैं जिनके पार्टनर से उनकी उम्र ज्यादा है। ऐसे ही एक एक्टर हैं बबलू पृथ्वीराज। एक्टर तमिल फिल्मों और टेलीविजन शोज के लिए जाने जाते हैं। कथित तौर पर वो फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 56 साल के बबलू पृथ्वीराज ने मलेशिया की रहने वाली 23 साल की लड़की से सीक्रेट मैरिज कर ली है। 


मुंबई में पहली दीवाली पार्टी होस्ट करेंगी शहनाज गिल

 

 

इंडस्ट्री में हर फेस्टिवल काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। पिर चाहे होली हो या फिर दीवाली। 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाना है। ऐसे में बी-टाउन में भी दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। टिनसल टाउन में  दीवाली पार्टीज का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में रमेश-वर्षा तोरानी की ओर से दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। वहीं अब खबरें हैं कि पंजाब की कैटरीना यानि  शहनाज गिल भी  मुंबई में अपनी पहली दीवाली पार्टी देने की तैयारियां कर रही हैं। यह पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है। उनकी इस पहली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान भी शहनाज की पार्टी में  इनवाइटिड हैं।

 

फिर प्यार में पड़े हनी सिंह! मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें शेयर की तस्वीर

 

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले ही हनी सिंह ने पत्नी शालिनी तलवार से अलग हुए हैं। कपल ने 20 साल पुरानी शादी को तोड़ते हुए तलाक लिया। वहीं अब खबरें हैं कि तलाक के बाद हनी सिंह का दिल किसी और हसीना के लिए धड़कने लगा है। ये हसीना और कोई नहीं बल्कि सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं।  दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। दो हाथों की एक क्लोजअप तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा था- 'ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है!! अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं।'

 


बीच किनारे बाॅयफ्रेंड संग स्टैंडअप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने लिए सात फेरे

 

स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज रियल लाइफ में दुल्हनिया बन गई हैं। ऐश्वर्या मोहनराज ने हाल ही में बॉयफ्रेंड आकाश शाह के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी से जुड़ी तस्वीरें ऐश्वर्या मोहनराज ने अपने इंस्टा  पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।भारी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ उन्होंने हैवी प्रिंसेस-कट ब्लाउज कैरी किया था जिसे उन्होंने डबल दुपट्टे से स्टाइल किया था। इनमें से पहला दुपट्टा ऐश्वर्या ने अपने कंधे पर रखा हुआ था, जबकि दूसरा दुपट्टा उन्होंने अपने सिर पर टिकाया था। 

 


Murder in a Courtroom: किसी ने कान काटे, किसी ने गुप्‍तांग..एक ऐसे  रेपिस्ट की कहानी जिसे मारने का 200 औरतों ने किया दावा

 

अपराध की दुनिया में कई ऐसे किस्से हैं जिनका सच शायद ही कभी सामने आए। इनमें से एक है भरत कालीचरण यादव उर्फ अक्‍कू यादव का किस्सा। अक्‍कू यादव का नाम नागपुर, महाराष्ट्र के कस्तूरबा नगर स्लम में किसी बुरे सपने की तरह है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वो सिर्फ गैंगस्टर या सीरियल किलर या वसूली करने वाला ही नहीं था। वो एक सीरियल रेपिस्ट भी था।  ऐसा आरोप है कि उसने 40 से ज्यादा महिलाओं का रेप किया और कहा जाता है कि उसने इतने रेप किए थे कि कस्तूरबा नगर स्लम के हर दूसरे घर में उसकी एक विक्टिम थी। अब इसी अक्कू यादव पर एक सीरीज बनी है जो ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज हो रही है। नेटफ्ल‍िक्‍स ने अपनी सीरीज Indian Predator: Season 3 में अक्‍कू यादव की नृशंस हत्‍या की इसी कहानी को लेकर आई है। Murder in a Courtroom के नाम से इस डॉक्‍यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

 

खेसारी लाल यादव ने मंदिर के गेट पर मारी लात! एक्टर बोले-'भले ही पढ़ा लिखा नहीं हूं पर भगवान की तौहीन सपने में भी नहीं..

 

भोजपुरी स्टार 'बिग बाॅस 13' फेम खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने वायरल वीडियो के चलते विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वह मंदिर के गेट पर जूता पहने लात मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो को उनके अपकमिंग प्रोजैक्ट की शूटिंग  का हिस्सा बताया जा रहा है। ये मामला गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत में स्थित भगवान मोटेश्वर नाथ मंदिर का है।वीडियो में आप देख सकत हैं कि खेसारी लाल  मंदिर के गेट पर लात मारकर अंदर घुसते हैं। फिर वह मंदिर में दाखिल होते हैं और गुंडों की धुआंधार पिटाई करते हैं हालांकि लोगों का ध्यान मंदिर के गेट पर लात मारने वाले दृश्यों पर अटक गया और उन्होंने इस पर विरोध जताना शुरू किया।इन सबके बीच अब एक्टर ने अपनी सफाई पेश की है। खेसारी लाल यादव ने सफाई देते हुए कहा कि वह नादान नहीं है और ना ही किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

 

 

Chakda Xpress: झूलन गोस्वामी के लुक में अनुष्का शर्मा पहचानना मुश्किल, सेट से लीक हुईं तस्वीरें

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।  फिल्म में वह इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। इसी बीच अनुष्का की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

Bigg Boss 16: मिस इंडिया मान्या की बातों से भड़की प्रियंका, दी चेतावनी


बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। घर में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम की नींद में खलल डालने की योजना बना रहे हैं। मान्या सिंह और प्रियंका के बीच लड़ाई लग जाती है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।

 

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' की दीवानी हुई कंगना रनौत

बॉलीवुड तड़का टीम. ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा इन दिनों खूब छाई हुई है। साउथ के बाद अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है। कांतारा को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। कई स्टार्स इस फिल्म को लेकर अपनी राय रख चुके है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।

 

अर्पिता के पति और सलमान खान के जीजा कहे जाने पर छलका आयुष शर्मा का दर्द 

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आयुष के काम को काफी पसंद किया गया है। हालांकि, एक्टर को इसी बात का मलाल रहता है कि आज भी उन्हें लोग या तो अर्पिता खान के पति या फिर सलमान खान के जीजा के नाम से ज्यादातर पुकारते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस पर खुलकर बातचीत की और अपना दर्द बयां किया।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainmentBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...