main page

जंगल के नियम तोड़ने के आरोप में रवीना के खिलाफ जांच के आदेश! IFFI जूरी हेड पर भड़के अनुपम खेर..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 30 November, 2022 06:49:26 AM

एक्ट्रेस रवीना टंडन बीते दिनों मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर की तस्वीरें और वीडियो शूट के चलते विवादों में घिरती दिख रही हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रवीना के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, हाल ही में अनुपम खेर ने IFFI यानी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रवीना टंडन बीते दिनों मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर की तस्वीरें और वीडियो शूट के चलते विवादों में घिरती दिख रही हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रवीना के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, हाल ही में अनुपम खेर ने IFFI यानी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक तरफ मां बनने के बाद आलिया भट्ट पहली बार अपने घर के बाहर स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही।
 

 

बेटी राहा के जन्म के बाद पहली बार कैमरे में कैप्चर हुईं आलिया

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर इसी महीने नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। आलिया ने 6 नवंबर को रणबीर कपूर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा। बेटी के घर आने के बाद जहां रणबीर कपूर को कई बार स्पाॅट किया गया। वहीं आलिया मां बनने के बाद कभी पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं हुईं।हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आलिया कभी मीडिया के सामने नहीं आईं। खैर अब उन्होंने फैन्स की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। उन्हें जूहू वाले घर पर स्पॉट किया गया। 

 

 


'द कश्मीर फाइल्स' को  प्रोपेगेंडा और वल्गर बताने पर IFFI जूरी हेड पर भड़के अनुपम खेर

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर इंडस्ट्री के वो स्टार हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने IFFI यानी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड नदव लापिड के बयान पर अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, इजराइली फिल्म निर्माता नदव लापिड ने इस साल की ब्लाॅकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। साथ ही उन्होंने इसे 'भद्दी' फिल्म भी कहा है। नादव लैपिड ने फिल्म की आलोचना करते हुए यह तक कह दिया यह फिल्म फेस्टिवल की प्रतियोगिता में शामिल भी किए जाने लायक नहीं थी।यह फिल्म सिर्फ प्रचार के लिए थी। 

 


फहमान खान संग शादी के सपने देख रही हैं सुंबुल तौकीर

 

टीवी सीरियल इमली में आर्यन और इमली की भूमिका निभाने वाले फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री से हर कोई वाकिफ है। दोनों के रिलेशनशिप खबरें भी काफी जोरों से थी। वहीं अब बिग बॉस 16 में सुंबुल ने फहमान खान के साथ अपनी शादी के बारे में बात की है। सुंबुल ने निमृत कौर अहलूवालिया संग बातचीत में कहा-उनकी और फहमान खान की शादी को लेकर एक डील हुई है। डील के मुताबिक अगर फहमान खान की 40 साल की उम्र तक शादी नहीं होती है तो सुंबुल उनसे शादी कर लेंगी। एक्ट्रेस ने ये भी शेयर किया कि दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

 

'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित हुए मेगास्टार चिरंजीवी 

मेगास्टार चिरंजीवी साउथ के सबसे प्रसिद्ध स्टार्स में से एक हैं। टॉलीवुड स्टार को पिछले कई सालों में कई विशेषताओं के लिए सम्मानित किया गया है और अब उनकी पुरस्कारों की लिस्ट में एक और अवॉर्ड शामिल हो गया है।चिरंजीवी को सोमवार को फिल्म महोत्सव के दौरान 2022 के इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उत्साहित मेगास्टार ने फिल्म इंडस्ट्री और अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


18 सालों से इस बीमारी जूझ रहे हैं विक्रम भट्ट
 

1920 और राज जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले विक्रम भट्ट एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने खुलासा किया कि वह पिछले 18 सालों से एक ऐसी बीमारी का शिकार हैं, जिससे न सिर्फ असर ना सिर्फ मसल्स पर पड़ता है, बल्कि नींद और याददाश्त पर भी पड़ता है। ऐसे में उनके बारे में ऐसी जानकारी के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके स्वस्थ होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

 

बिल्कुल पास से टाइगर का वीडियो बनाने के चक्कर में फंसी रवीना टंडन
 
एक्ट्रेस रवीना टंडन बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एनिमल लवर्स भी हैं। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं। बीते दिनों वह मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गई थीं और उन्होंने जंगल सफारी को एन्जॉय किया थ। इस दौरान उन्होंने कई टाइगर की तस्वीरें और वीडियो भी शूट किए थे, जिसे लेकर अब वो विवादों में घिरती दिख रही हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने रवीना के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल से मिले मुनव्वर फारूकी
 

एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल एक ऐसी शख्सियत हैं जो अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीतती हैं। बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनेलिटी को इस कदर निखारा कि उनकी फैन फॉलोइंग में दिन-ब-दिन इजाफा होता चला गया।  न सिर्फ रील, बल्कि रियल लाइफ में भी फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में बिलियन दिलों की धड़कन ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

 

 ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में पहुंची करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर 90 के दशक की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने काफी समय तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया है। भले ही अब वो फिल्मी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अपने अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इन दिनों करिश्मा कपूर ऋषिकेश  की खूबसूरत वादियों में पहुंची हुईं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहा हैं।  

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...