main page

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची काजोल, निमृत के पिता ने प्रियंका पर लगाए आरोप..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 08 January, 2023 05:30:36 PM

एक्ट्रेस काजोल रविवार को बेटी न्यासा संग मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, जहां से दोनों मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, बिग बॉस के वीकेंड का वॉर में निमृत कौर के पिता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर संगीन इल्जाम लगाए। उनका कहना है कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निमृत को बदनाम करने के लिए हेटर्स खरीदे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल रविवार को बेटी न्यासा संग मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, जहां से दोनों मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, बिग बॉस के वीकेंड का वॉर में निमृत कौर के पिता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर संगीन इल्जाम लगाए। उनका कहना है कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निमृत को बदनाम करने के लिए हेटर्स खरीदे हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी पढें..


 

BB 16: प्रियंका मेरी बेटी से जलती है...निमृत के पिता ने लगाया आरोप 

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 हर नए दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही के वीकेंड का वॉर में कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने शिरकत की। इस दौरान निमृत कौर के पिता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर संगीन इल्जाम लगाए। उनका कहना है कि प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निमृत को बदनाम करने के लिए हेटर्स खरीदे हैं।

 

चौथी शादी करने जा रहे महेश बाबू के भाई? तीसरी पत्नी ने अड़ाई टांग 

सुपरस्टार महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों हैं। एक्टर चौथी शादी करने की तैयारी में हैं। नए साल की शुरुआत में उन्होंने साउथ एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दोनों को लिप-लॉक करते देख चर्चाएं तेज होने लगी कि नरेश बाबू अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड पवित्रा संग शादी करने वाले है। इस सब खबरों के बीच अब एक्टर की तीसरी वाइफ राम्या रघूपति का रिएक्शन सामने आया है।

 

हाथों में फूल लिए मां काजोल संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची न्यासा

काजोल और न्यासा देवगन की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट मां-बेटी की जोड़ियों में से एक हैं। दोनों मां बेटी को अक्सर सिटी में एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में काजोल अपनी बेटी न्यासा संग मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, जहां दोनों मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

तुनिषा के सारे पैसे लेने के दावों को मां वनिता ने किया खारिज


तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर, 2022 को टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। एक्ट्रेस के निधन से उनकी मां वनिता शर्मा बुरी तरह टूट गईं, क्योंकि तुनिषा ही उनकी इकलौता सहारा थी। बेटी की मौत के बाद वनिता ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान पर उसे सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए, जिसे शीजान के परिवार ने गलत ठहराया। अब हाल ही में एक बार फिर तुनिषा की मां ने अपनी बेटी की मौत और उस पर लगे आरोपों पर बात की है।

 

बेटी देवी और पति करण संग बिपाशा ने मनाया अपना 44वां बर्थडे 


एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 7 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का बेटी देवी के जन्म के बाद यह पहला बर्थडे था, तो ऐसे में इस बार एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना ही और था। बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी संग घर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका यह जन्मदिन बेहद खास रहा।

 

सुधा चंद्रन के घर माता की चौकी में पहुंचे तेजस्वी-करण


एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टिनसेल टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर कई जगह एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में तेजरन सुधा चंद्रन के घर पर माता की चौकी में पहुंचे, जहां से दोनों की तस्वीरें  इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


Video: सेट पर क्रू मेंबर को चाय सर्व करती नजर आईं शहनाज गिल

 

रियलिटी शो बिग बॉस 13 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शहनाज गिल आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ काम बल्कि अपने चुलबुले स्वभाव और मुखर व्यक्तित्व से भी लोगों का खूब दिल जीता है। यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर शहनाज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।  हाल ही में मिस गिल का एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें वह हाल ही में हुए शूट के दौरान क्रू मेंबर को चाय देती नजर आई। उनका यह वीडियो देख फैन पेज उत्साहित हो गए हैं। 

 

बिस्तर पर लेटे-लेटे नुसरत जहां ने मनाया अपना 33वां जन्मदिन 

 

बंगाली ब्यूटी नुसरत जहां का आज बर्थडे है। 8 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...