main page

आदिल संग राखी सावंत ने रचाई गुपचुप शादी, अजीत की फिल्म का जश्न मना रहे फैन की मौत..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 12 January, 2023 07:36:05 AM

'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग शादी रचा ली है। दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, आज पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्मदिन है। इस मौके पर बेटी के लिए किया गया कपल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। त

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग शादी रचा ली है। दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, आज पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्मदिन है। इस मौके पर बेटी के लिए किया गया कपल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। तो एक तरफ तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थुनिवु' का जश्न मना रहे एक फैन मौत हो गई है। मनोरंजन जगत की ऐसी कई खबरों पर आज लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें..

'मिस्टर इंडिया' सिनेमैटोग्राफर पीटर परेरा का 93 की उम्र में निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीटर परेरा का निधन हो गया है। डिजिटल फोटोग्राफी से बरसों पहले साधारण कैमरे की मदद से बड़े पर्दे पर स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये चौंकाने वाले दृश्य रचने में पीटर परेरा ने खास पहचान हासिल की थी। दिग्गज के निधन की खबर एक्टर अभिषेक बच्चन ने ट्विटर के जरिए शेयर की है।

 

80वें गोल्डन ग्लोब 2023 में RRR के नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड

राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब्स में जीत हासिल की है। अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में चल रहे 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  

 

बर्थडे पर घर पहुंचे फैंस का ऋतिक ने बालकनी में खड़े होकर यूं किया शुक्रिया

सुपरस्टार ऋतिक रोशन 10 जनवरी को पूरे 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर सारा दिन ऋतिक को बधाइयों का तांता लगा रहा। वहीं कई क्रेजी फैंस सुपरस्टार के घर उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। ऐसे में सुपरस्टार ने अपने दीवानों का घर की बालकनी में खड़े होकर दिल से शुक्रिया अदा किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

एंड्रयू टेट के 'हुक अप' के दावों पर करिश्मा शर्मा का बयान 

पूर्व किकबॉक्सर एंड्रयू टेट पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को लेकर अपने विवादित ट्वीट के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने उनके साथ 'हुक अप' किया। अब इस मामले में करिश्मा का बयान सामने आया है और उन्होंने टेट के दावों का खंडन किया है।

 

पठान के ट्रेलर लॉन्च के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका 

एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले दीपिका अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

'सपनों के राजकुमार' आदिल संग राखी सावंत ने रचाई गुपचुप शादी
 

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने शाद रचा ली है। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग कोर्ट मैरिज कर हमेशा के लिए उसे अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

 

बेटी वामिका के दूसरे बर्थडे पर अनुष्का-विराट का प्यारा पोस्ट

बॉलीवुड के पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी, 2021 में अपनी प्यारी एंजल का इस दुनिया में स्वागत किया था। ऐसे में आज कपल की लाडली पूरे दो साल की हो गई है। वामिका के दो साल की होने पर मां अनुष्का और पापा विराट की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपनी लाडली संग एक पोस्ट शेयर उसे बर्थडे विश किया है। विरुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

तमिल सुपरस्टार अजीत की फिल्म का जश्न मना रहे फैन की मौत

तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' (Thunivu) बुधवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर फैंस में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अजीत के एक फैन ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते हुए अपनी जान गंवा दी। जी हां, एक फैन अजीत कुमार की फिल्म को लेकर इतना ज्यादा एक्साइटड हो गया कि उसे लॉरी से छलांग लगा दी और उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद चेन्नई के रोहिणी थिएटर में हलचल मच गई।

 

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई द कश्मीर फाइल्स, मिथुन चक्रवर्ती बोले- ये फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब

साल 2022 की शुरुआत में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। वहीं कई लोगों ने फिल्म की जमकर आलोचना भी की। इसी बीच मंगलवार को 95वें ऑस्कर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों की कंटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें इस बार द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, छेलो शो जैसी 7 भारतीय फिल्में और दो डॉक्यूमेंट्री में अपनी जगह बनाई है। द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर अवार्ड की लिस्ट शॉर्टलिस्ट होने के बाद अब एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...