main page

प्रेग्नेंट हैं 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़, शहनाज ने खुद को गिफ्ट की डायमंड रिंग..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 23 January, 2023 06:45:54 AM

मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की पुष्टि कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है। वहीं, लोगों की धड़कन बन चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने खुद को डायमंड रिंग गिफ्ट की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की पुष्टि कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है। वहीं, लोगों की धड़कन बन चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने खुद को डायमंड रिंग गिफ्ट की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आप भी डालें एक नजर...

 

NGO के बच्चों के साथ सारा ने मनाया दिवंगत दोस्त सुशांत सिंह का बर्थडे


बॉलीवुड तड़का टीम. 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें खूब याद किया गया। फैंस से लेकर उनके करीबी तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश करते नजर आए और उनसे जुड़ी यादें भी शेयर करते दिखे। वहीं, फिल्म केदारनाथ में सुशांत की को-स्टार रहीं सारा अली खान ने दिवंगत एक्टर और खास दोस्त का बर्थडे बड़े ही खास अंदाज में मनाया और इसका वीडियो फैंस के साथ भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। सारा द्वारा शेयर किए इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। 

 

प्रेग्नेंट हैं 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़


 

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आई है। मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। जी हां, दीपिका इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही शोएब के पहले बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टि कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है।

 

शहनाज गिल ने खुद को गिफ्ट की डायमंड रिंग
 

एक्ट्रेस शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों में हैं। कभी म्यूजिक वीडियो तो कभी अपने शो को लेकर शहनाज लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में शहनाज गिल के चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के अपनी फिल्म छत्रीवाली के प्रमोशन के लिए शो पहुंची। शो में मिस गिल ने बताया कि उन्होंने खुद को डायमंड रिंग गिफ्ट की है।

 

'नोरा जैकलीन से चिढ़ती..जेल में बंद सुकेश ने लिखी चिट्ठी में खोली पोल

सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जैकलीन ने दावा किया था कि सुकेश ने उन्हें धोखा दिया है और उनका करियर बर्बाद कर दिया है। उसने मुझसे अपनी पहचान छुपाई थी। वहीं, नोरा ने आरोप लगाया था कि सुकेश मुझे किसी भी हाल में अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था। इसी बीच ठग सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया के नाम एक खुला पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने नोरा की सारी पोल खोली है।

 

गांधी गोडसे की स्क्रीनिंग में एवरग्रीन लुक में पहुंची रेखा ने ढाया सित्तम


बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो अपने हुस्न और अंदाज से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। इसी बीच सदाबहार एक्ट्रेस को बीते शनिवार मुंबई में राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे: एक युद्ध की स्क्रीनिंग के लिए स्पॉट किया गया, जहां वह अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आईं। स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

 

Bigg Boss 16: सलमान की फटकार से बुरी तरह टूटीं टीना
 

सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जैसे-जैसे विवादित शो फिनाले की ओर पहुंच रहा है, ड्रामा भी तेज होता जा रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में  काफी हंगामा देखने को मिला। सलमान खान ने को-कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के साथ शालीन भनोट के बारे में गलत बातें करने पर टीना की फटकार लगाई। इस पर टीना फूट-फूटकर रोने लगीं।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsEntertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...