main page

मसाबा गुप्ता ने बॉयफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी, शहनाज के दादा-दादी ने दी जन्मदिन की बधाई..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 28 January, 2023 07:38:00 AM

एक्ट्रेस शहनाज गिल का आज बर्थडे है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस को उनके दादा-दादी से भी जन्मदिन की बधाई मिली है। दादा-दादी की विश पाकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। वहीं, मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप म

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल का आज बर्थडे है। इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस को उनके दादा-दादी से भी जन्मदिन की बधाई मिली है। दादा-दादी की विश पाकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। वहीं, मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी मसाबा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

It's Sana's Bday: देर रात टीम संग जश्न में डूबीं शहनाज गिल

अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली..लुक्स से लोगों के होश उड़ाने वाली..लाखों लोगों के दिल की धड़कन शहनाज गिल का आज बर्थडे है। 27 जनवरी को पंजाब की कैटरीना कैफ पूरे 29 साल की हो गई हैं। अपने 29वें बर्थडे की शुरुआत मिस गिल ने देर रात टीम के साथ जश्न मनाते हुए की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

 

 अमिताभ ने फैमिली संग की सरस्वती पूजा, अभिषेक के संस्कारों ने जीता फैंस का दिल


26 जनवरी को देश में बसंत पंचमी की खूब धूम देखने को मिली। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मां सरस्वती की पूजा करते नजर आए। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी बसंत पंचमी के मौके पर फैमिली संग सरस्वती पूजा की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस मौके पर बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन का जन्मदिन रहा। इस बात की जानकारी अमिताभ ने ही सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए दी। महानायक का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

 

फिनाले से पहले ही बिग बॉस 16 के घर से बाहर हुईं टीना दत्ता

बिग बॉस 16 जैसे जैसे फिनाले के नजदीक जा रहा है, यह और भी मजेदार होता जा रहा है। घर में मौजूद 8 सदस्यों की तरफ से कोशिश की जा रही है कि वह फाइनल में एंट्री कर सकें। हालांकि, कंटेस्टेंट टीना दत्ता फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गई है। बिग बॉस फैन क्लब पर टीना दत्ता के एलिमिनेशन की चर्चा हो रही है।

 

18 साल बड़े बॉयफ्रेंड संग नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने गुपचुप रचाई शादी

मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता BTwon की जानी-मानी हस्ती हैं, जो बॉलीवुड स्टार्स के कपड़े डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मसाबा अपनी रियल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नीना गुप्ता की बेटी ने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी मसाबा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

शहनाज गिल के दादा-दादी ने दी जन्मदिन की बधाई

शहनाज गिल के बर्थडे पर उनके फैंस उन्हे ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। केक काटकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक्ट्रेस को दोस्तों और सेलेब्स से ढेर सारे बर्थडे विश मिले। उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान उनके भाई शहबाज और वरुण शर्मा भी मौजूद थे। ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एक्ट्रेस को उनके दादा-दादी से भी जन्मदिन की बधाई मिली। शहनाज 27 जनवरी 2023 को 29 साल की हो गई हैं। 

 

 शाहरुख की पठान ने रचा इतिहास, दो दिन में कलेक्शन 100 करोड़ के पार

25 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान का बॉक्स ऑफिस में खूब जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म को लोगों खूब पसंद आ रही है और पठान को देखने के लिए सिनेमाहॉल फुल जा रहे हैं। वहीं कमाई के मामले में शाहरुख की फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। अब तक 'पठान' 106 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

अनुराग बसु के घर विराजी सरस्वती मैय्या, फातिमा, अभिषेक, राजकुमार-पत्रलेखा समेत इन स्टार्स ने अटैंड की पूजा
 

26 जनवरी को देश में खूब धूमधाम से बसंत पंचमी सेलिब्रेट की गई। इस मौके पर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी स्टार्स ने धूमधाम से बसंत पंचमी मनाई। इस मौके पर मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु ने घर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया, जिसमें इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अब पूजा में शामिल हुए स्टार्स की तस्वीरें डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

शादी की पहली सालगिरह पर पति संग मंदिर पहुंची मौनी रॉय
 

मौनी रॉय और सूरज नांबियार बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को प्यार के पल बिताते 365 दिन पूरे हो गए हैं। जी हां, आज मौनी रॉय और सूरज नांबियार की वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन ये कपल शादी के बंधन में बंधा था और प्यार के पल बिताते कब एक साल हो गया पता ही नहीं चला। अपनी पहली एनिवर्सरी के मौके पर मौनी पति संग मंदिर दर्शन के लिए पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लाइक कर फैंस उन्होंने एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...