main page

'मिर्जापुर' के एक्टर शाहनवाज प्रधान का निधन, सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार बोलीं मां रीटा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 18 February, 2023 05:38:02 PM

मशहूर एक्टर शाहनवाज प्रधान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का शुक्रवार रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहनवाज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गुजरे 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने समय बाद हाल ही में उनकी मां रीटा ने पहली बार अपने बेटे सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोला, जो सभी के दिल को छू गया।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर शाहनवाज प्रधान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का शुक्रवार रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहनवाज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गुजरे 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने समय बाद हाल ही में उनकी मां रीटा ने पहली बार अपने बेटे सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोला, जो सभी के दिल को छू गया।

'मिर्जापुर' में 'गुड्डू भैया' के ससुर का किरदार निभाने वाले शाहनवाज प्रधान का निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर शाहनवाज प्रधान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का शुक्रवार रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहनवाज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

अक्षय की 'बड़े मियां, छोटे मियां' के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला 

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग बड़े मियां, छोटे मियां की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट के साथ एक हादसा हो गया है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मेकअप आर्टिस्ट श्रवण विश्वकर्मा पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया है, जिससे वह घायल हो गए है। हमले के तुरंत बाद श्रवण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय संगीत सिंगर पंडित विजय कुमार किचलू का निधन 

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद समाचार सुनने को मिल रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। विजय सांस लेने की तकलीफ के चलते बीते 15 दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया।

 

स्मृति ईरानी की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में छाए सुपरस्टार शाहरुख खान

पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी 9 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंध गई हैं। शनेल ने राजस्थान के जोधपुर में एक शाही किले में अर्जुन भल्ला संग सात फेरे लिए। हालांकि, कपल की शादी खास मेहमानों और परिवार के सदस्यों के बीच हुई थी। वहीं शादी के बाद बीते शुक्रवार शनेल और अर्जुन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया गया, जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कपल की वेडिंग रिसेप्शन में पति संग पहुंची एक्ट्रेस मौनी रॉय ने तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार बोलीं मां रीटा


मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गुजरे 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है।सिद्धार्थ की मां रीटा शुक्ला भले ही बेटे को खोने से टूट गईं हो, लेकिन उन्होंने लोगों के सामने खुद को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया और हमेशा लोगों के बीच एक मजबूत मां की मिसाल पेश की। वहीं, हाल ही में रीटा ने पहली बार अपने बेटे सिद्धार्थ को लेकर कुछ ऐसा बोला, जो सभी के दिल को छू गया।

 

Video: सपना चौधरी ने गंगा में लगाई डुबकी 

आज शनिवार 18 फरवरी को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग भोलेनाथ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और अपनी श्रद्धा भक्ति से शिव शंकर को खुश करने में जुटे हैं। वहीं, इस अवसर पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी महादेव की भक्ति में डूबी दिख रही हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर सिंगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खूब लाइक किया जा रहा है।


संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वह जल्दी ही अपनी पहली सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं। वहीं अब इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्डा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।   

 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...