main page

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का निधन, ये थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 12 March, 2023 05:36:18 PM

मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं और रविवार को इस दुनिया से चल बसीं। मां के निधन से माधुरी बुरी तरह टूट चुकी हैं। वहीं, 9 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह चुके सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कि अंतिम समय में उनके मुंह से निकलने वाले आखिरी शब्द क्या थे। उन्होंने बताया के सतीश अभी मरना नहीं चाहते थे। वह अपनी 10 साल की बेटी के लिए जिंदा रहना चाहते थे। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं और रविवार को इस दुनिया से चल बसीं। मां के निधन से माधुरी बुरी तरह टूट चुकी हैं। वहीं, 9 मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह चुके सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कि अंतिम समय में उनके मुंह से निकलने वाले आखिरी शब्द क्या थे। उन्होंने बताया के सतीश अभी मरना नहीं चाहते थे। वह अपनी 10 साल की बेटी के लिए जिंदा रहना चाहते थे। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। इस कड़ी में पढ़ें मनोंरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें...

 

'मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता..ये थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द
 
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। 9 मार्च की सुबह दिग्गज एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए। सतीश कौशिक का हार्ट अटैक के चलते 60 की उम्र में निधन हो गया। अपने अंतिम समय में वह काफी तकलीफ में थे और अस्पताल के गेट तक पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। वहीं, अब उनके मैनेजर ने बताया कि अंतिम समय में उनके मुंह से निकलने वाले आखिरी शब्द क्या थे।

 

माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, मां स्नेहलता दीक्षित का हुआ निधन

इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वर्ली श्मशान भूमि में स्नेहलता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

महिला का दावा- 'मेरे पति ने 15 करोड़ के लिए की सतीश कौशिक की हत्या'

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। 9 मार्च को एक्टर का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके निधन को 3 दिन बीत गए हैं, लेकिन आज भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं, अब सतीश कौशिक की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया हैं। एक महिला ने दिल्ली पुलिस को कथित तौर पर शिकायत में दावा किया है कि सतीश कौशिक की हत्या की गई है। महिला का दावा है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद में सतीश कौशिक की हत्या कर दी।

 

रैंप पर लहंगा लहराकर चलीं पटौदी खानदान की बिटिया सारा  
 

बॉलीवुड डिवा सारा अली खान कभी भी अपने फैशन स्टेटमेंट, खासकर एथनिक आउटफिट्स से लोगों को इम्प्रेस करने में नाकाम नहीं रहतीं। हाल ही में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में पुनीत बलाना के लिए रैंप वॉक किया, जहां वह एक बार फिर अपने लुक का जलवा बिखेरती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता का अंतिम संस्कार

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं और रविवार की सुबह (12 मार्च) इस दुनिया से चल बसीं। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में किया जा रहा है। मां को आखिरी विदाई देने के लिए माधुरी दीक्षित, उनके परिवार और अन्य लोगों को वहां देखा गया।

 

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन के साथ दिखे Ex बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल 

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे। हालांकि, अब एक्ट्रेस की हेल्थ बिलकुल ठीक है और वह अब काम पर लौट आई हैं। हार्ट अटैक के बाद ठीक होने के बाद पहली बार सुष्मिता को बीते बुधवार को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। रैंप वॉक के बाद वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ भी नजर आईं, जिसका वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है। लोग सुष्मिता के मुश्किल समय में रोहमन के यूं साथ आने पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

कोर्ट मैरिज के बाद घर पर जोरों से चल रहीं स्वरा की शादी की तैयारियां 

एक्ट्रेस स्‍वरा भास्कर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों समाजवादी नेता फहाद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी। वहीं अब दोनों जल्द ही परिवार और दोस्तों के बीच में शादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। उनके घर में शादी के जश्न की तैयारियां जोरों से  चल रही हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खूब डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टेज पर गिर पड़े रैपर कोस्टा, मौके पर तोड़ा दम 

आजकल अचानक हो रही युवाओं की मौतों ने लोगों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर रखा है। पता नहीं कब कौन इस दुनिया से अलविदा कह जाए, कोई पता नहीं चलता। मनोरंजन जगत से भी अब तक कई स्टार्स हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। कोई बीच परफॉर्म करता हुआ दम तोड़ गया तो कई वर्कआउट के दौरान अलविदा कह गया। हाल ही में फिर से एक बुरी खबर सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका के रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में एक संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के दौरान मौत हो गई। कोस्टा टिच के यूं दुनिया से चले जाने की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

Content Writer: suman prajapati

Madhuri DixitmotherSnehlatapassed awaybig newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...