main page

'मास्टर शेफ इंडिया' सीजन 7 के विनर बने नयन ज्योति, फिर प्रेग्नेंट हैं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका! पढे़ं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 02 April, 2023 06:57:56 AM

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टर शेफ का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, खबरें हैं कि अंबानी फैमिली में फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। बीते गुरुवार इवेंट से वायरल हो रही फोटोज देखकर क्यास लगा

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टर शेफ का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, खबरें हैं कि अंबानी फैमिली में फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। बीते गुरुवार इवेंट से वायरल हो रही फोटोज देखकर क्यास लगाए जा रहे हैं कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता प्रेग्नेंट हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

नीता मुकेश अंबानी के इवेंट में प्रियंका और निक ने लगाए चार-चांद


शुक्रवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) का ग्रेंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच हाल ही में इंडिया पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट की शान बढ़ाते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

नयन ज्योति ने जीता मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 का खिताब
 

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टर शेफ का खिताब अपने नाम किया है। नयन को मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी के साथ 25 लाख की राशि का इनाम मिला है।

 

अंबानी फैमिली में फिर गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी! 

अंबानी फैमिली और उनकी पार्टियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते गुरुवार  नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड सितारे खूब रंग जमाते नजर आए। इस ओपनिंग सेरेमनी में हर बार की तरह अंबानी फैमिली की बहू-बेटियां खूब सुर्खियां बटोरती नजर आईं।इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने खींचा। उनकी तस्वीरें देख कयास लगाए जा रहे हैं कि श्लोका प्रेग्नेंट हैं।

 

उर्फी जावेद ने अपने पहनावे से लोगों को आहत करने के लिए मांगी माफी 


अपने बोल्ड और अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने लुक  से नहीं, बल्कि एक ट्वीट के चलते लोगों के बीच खलबली मचा दी है। उर्फी ने  ट्वीट में अपने फैशन के लिए लोगों के माफी मांगी है। जी हां, उनका ये ट्वीट ऐसे ही अन्य लोगों को भी हैरान कर रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

अंबानी इवेंट में शाहरुख के बीवी-बच्चों के साथ सलमान खान ने दिए झक्कास पोज

यह फोटो खिंचवाने का मूमेंट था, जिसने सबके दिलों को जीत लिया। शुक्रवार रात मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में खान परिवार ने शिरकत की, जहां शाहरुख रेड कार्पेट पर नहीं आए, वहीं सलमान खान ने धांसू एंट्री मारी। शाहरुख की पत्नी, बेटी और बेटा कैमरे के लिए पोज दे रहे थे कि इसी बीच सलमान भी उनके साथ जुड़ गए। SRK की फैमिली के साथ भाईजान ने जबरदस्त पोज मारे, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जस्टिन और हैली बीबर ने उड़ाया रोजा का मजाक, भड़कीं गौहर खान ने कपल को बताया मूर्ख 

एक्ट्रेस गौहर खान अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें कई बार विवादित मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए देखा गया है। अब हाल ही में गौहर को पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर पर बरसते हुए देखा गया, क्योंकि उन्होंने रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखने पर कमेंट्स किए। रोजे का मजाक बनाने के लिए गौहर ने जस्टिन और उनकी पत्नी हैली को बेवकूफ बताया है।

 

 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने में छाईं पूजा हेगड़े, सलमान के साथ शहनाज का दिखा टशन


फैंस को सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है। फैंस के इंतजार की घड़ियां कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना 'बठुकम्मा' रिलीज कर दिया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। वीडियो सॉन्ग में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल का लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...