main page

देबिना ने बेटी दिविशा का कराया अन्नप्राशन, रॉबर्ट का चबाकर थूका च्यूइंग गम 45 लाख में हुआ नीलाम..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 03 April, 2023 06:05:58 AM

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी दिविशा का 'अन्नप्राशन' किया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं, गुनीत मोंगा और उनकी टीम ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और इस

बॉलीवुड तड़का टीम. गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी दिविशा का 'अन्नप्राशन' किया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं, गुनीत मोंगा और उनकी टीम ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और इस जीत के लिए टीम की सराहना भी की है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

NMACC Launch Day 2: स्ट्रैपलेस गाउन में जाह्नवी ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के भव्य उद्घाटन के बाद NMACC इवेंट शनिवार को मुंबई में आयोजित किया गया, जहां एक बार फिर बॉलीवुड सितारे इवेंट की शान बढ़ाते नजर आए। NMACC के दूसरे दिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बेहद ग्लैमरस लुक कैरी कर एंट्री मारी और सबकी निगाहें उनके लुक पर थम गईं। इवेंट से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

'आयरन मैन' फेम स्टार ने चबाकर थूका च्यूइंग गम, 45 लाख रुपये से अधिक में हुआ नीलाम

सबके अपनी जिंदगी में च्यूइंग गम एक बार तो जरूर खाया होगा, फिर वह चाहे हैप्पीडेंट हो, बिग बबल हो या सेंटर फ्रेश। महज 1 रुपए में आने वाली च्यूइंग गम की इन दिनों नीलामी चल रही है। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये खबर पक्की है। आयरनमैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) का चबाकर थूका हुआ च्यूइंग गम 45 लाख रुपए में बिक रहा है। ये तो बेस प्राइस है। नीलामी में ये प्राइस और ऊपर जा सकती है।

 

यूजर ने ट्रांसजेंडर्स पर किया भद्दा कमेंट तो भड़कीं सेलिना जेटली 

एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार हॉट टॉपिक्स पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। अब हाल ही में सेलिना सोशल मीडिया पर एक यूजर की फटकार लगाती नजर आईं, जिसने ट्रांसजेंडर्स पर भद्दा कमेंट किया। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर डाली। अब उनके ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जा रहे हैं।

 

घर की छत पर सैफ के साथ रोमांटिक हुईं करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों जहां भी जाते हैं, अपनी लविंग केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। बीते शनिवार करीना मिया सैफ संग अंबानियों के इवेंट में पहुंची, जहां दोनों अपनी ब्लैक ट्विनिंग सबका दिल जीतते नजर आए। इवेंट में जाने से पहले कपल ने घर पर शानदार फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

अंबानी इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेस ने देसी लुक से मचाया धमाल

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का दूसरा दिन भी शानदार रहा, जहां बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड सितारे भी खूब जलवे बिखेरते नजर आए। हॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस इवेंट में अपने देसी लुक से खूब लाइमलाइट चुराती दिखीं। अमेरिकी एक्ट्रेस गीगी हदीद फंक्शन में अपने साड़ी लुक से खूब अटेंशन खींचती दिखीं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स टीम से की मुलाकात 

फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ऑस्कर जीत के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए ऑस्कर जीता है। ऐसे में अब हाल ही में गुनीत और उनकी टीम ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं और इस जीत के लिए टीम की सराहना भी की है।
 

देबिना ने छोटी बिटिया का कराया 'अन्नप्राशन'

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने शादी के 11 साल बाद 2022 में अपनी दो बेटियों लियाना और दिविशा का स्वागत किया। कपल अक्सर अपनी परियों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। इन दिनों गुरमीत-देबिना अपनी फैमिली के साथ कोलकाता में हैं। जहां उनकी बड़ी बेटी लियाना 3 अप्रैल 2023 को 1 साल की हो जाएंगी। वहीं, हाल ही छोटी लाडो दिविशा का 'अन्नप्राशन' किया गया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...