main page

सलमान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी, ‘TIME 100' लिस्ट में अव्वल आए शाहरुख खान..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 08 April, 2023 07:32:53 AM

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस की मौत के 12 दिन बाद अब पुलिस ने मामले में भोजपुरी सिंगर और समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक तरफ गैंगस्टर्स से मिल रही लगातार धमकियों के बीच सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ी ली है। उन

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। एक्ट्रेस की मौत के 12 दिन बाद अब पुलिस ने मामले में भोजपुरी सिंगर और समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक तरफ गैंगस्टर्स से मिल रही लगातार धमकियों के बीच सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ी ली है। उन्होंने नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है। तो दूसरी तरफ सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम एक और खिताब दर्ज हो गया है। हाल ही में ‘एम्पायर मैगजीन’ ने अब तक के 50 फेमस स्टार्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान अकेले ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

फरहान अख्तर के लाइव कॉन्सर्ट में बड़ा हादसा, आंधी से भरभराकर गिरा सेट 

फिल्म और टीवी स्टार्स के कंसर्ट के दौरान अक्सर बड़े हादसे होते रहते हैं। अब हाल ही में मशहूर एक्टर फरहान अख्तर के लाइव कॉन्सर्ट के सेट पर भी एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और तूफान में कॉन्सर्ट का सेट भरभराकर गिर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार 

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के होटल सुमेंद्र रेजीडेंसी में मृत पाई गई थीं। मृत पाए जाने से कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं और सिसकती नजर आईं थीं। 12 दिन बाद अब पुलिस ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भोजपुरी सिंगर और उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

 

दुनिया के नामी व्यक्तियों को पछाड़ ‘TIME 100' लिस्ट में अव्वल आए शाहरुख खान


बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी एक्टर के लाखों-करोड़ों में फैंस हैं। इसी बीच किंग खान के नाम एक और खिताब दर्ज हो गया है। हाल ही में ‘एम्पायर मैगजीन’ ने अब तक के 50 फेमस स्टार्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान अकेले ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है।

 

लाडली मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा 


ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। वह अपनी बेटी मालती मैरी को पहली बार देश लेकर आई हैं। ऐसे में हाल ही में देसी गर्ल अपनी लाडली बेटी को लेकर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची, जहां दोनों मां-बेटी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

 

अयाज खान ने पहली बार दिखाया बेटी दुआ का चेहरा

टीवी के मशहूर कपल अयाज खान और जन्नत खान ने 21 दिसंबर, 2022 को नन्हीं परी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। कपल की लाडली अब तीन महीने से ज्यादा समय की हो गई और अयाज ने पहली बार दुआ का चेहरे सोशल मीडिया पर रिवील किया है। नन्हीं परी की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
 

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी नई बुलेटप्रूफ गाड़ी 

सुपरस्टार सलमान खान को पिछले काफी समय से बैक टू बैक धमकियां मिल रही हैं। जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच भाईजान ने अपनी सुरक्षा बढ़ी ली है। उन्होंने नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है, जो किसी भी तरह के हमले से उनका बचाव करेगी।

 

'चोर निकल के भागा' की सफलता के बाद पति संग भगवान शिव की पूजा करती दिखीं यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम 24 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'चोर निकल के भागा' की रिलीजिंग के बाद काफी चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता से खुश यामी गौतम ने हाल ही में पति अदित्य धर संग भगवान शिव की पूजा अर्चना की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...