main page

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने दिया बेटी को जन्म, पारस छाबड़ा ने खरीदा ड्रीम होम..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 09 April, 2023 05:41:09 AM

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर शादी के पूरे 11 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने  नन्ही परी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मर्दा की बेटी की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई है। वहीं, बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया है। एक्टर

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर शादी के पूरे 11 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने  नन्ही परी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मर्दा की बेटी की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई है। वहीं, बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया है। एक्टर ने वृंदावन में एक आलीशान घर खरीदा है, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने प्रीमैच्योर बेबी गर्ल को दिया जन्म

टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा को प्रेग्नेंसी बीते दिन अचानक प्रेग्नेंसी में कुछ दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके बात उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बिगड़ी तबीयत को लेकर फैंस काफी चिंतित थे, लेकिन अब वे चैन की सांस ले सकते हैं। जी हां, नेहा मर्दा ने नन्ही परी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मर्दा की बेटी की डिलीवरी प्रीमैच्योर हुई है, जिसकी वजह से बेबी को अभी कुछ दिन हॉस्पिटल में रखा जाएगा।

 

'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक आउट

फिल्म 'पुष्पा' से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। बीते दिन उनकी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। वहीं, अब इसके बाद एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे देख लोग दंग रह गए। इसमे अल्लू का एक दम अलग लुक देखने को मिल रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी बनी मां

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर फिर बेटे की किलकारी गूंजी है। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा कृतिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है। मां बनने के बाद अरमान की पत्नी काफी इमोशनल हो गई और साथ ही बेहद खुश भी हैं। फैंस कपल को बेबी बॉय के स्वागत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

माहिरा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पारस छाबड़ा ने वृंदावन में खरीदा सपनों का महल 

बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया है। पारस हमेशा से अपनी मां के लिए वृंदावन में एक घर खरीदना चाहते थे और उनका यह सपना हकीकत में बदल गया है। एक्टर ने अपने नए घर और गृह प्रवेश की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।


रात भर जागने के बाद प्रीति जिंटा ने किए कामाख्या मंदिर के दर्शन 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही शादी करके विदेश बस गई हो, लेकिन देश की संस्कृति, मंदिरों में पूजा अर्चना.. करना वह भूली नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंची, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

अवॉर्ड नाइट में कियारा ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि कियारा आडवाणी बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रेड कार्पेट हो या कैजुअल आउटिंग वह अपने लुक और फैशन स्टेटमेंट से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं। बीती रात कियारा को पिंकविला स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया, जहां वह रेड कार्पेट पर ग्लैमरस का तड़का लगाती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर धडल्ले से वायरल हो रही हैं।

 

रवीना टंडन को पद्मश्री मिलने पर बेटी राशा को हुआ गर्व

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों एक्ट्रेस को इस अवॉर्ड से नवाजा। इस मौके पर रवीना का पूरा परिवार उनके साथ था और प्राउड फील कर रहा था। वहीं मां की इस उपलब्धि से खुश बेटी राशा थडानी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाइयां दी हैं।

 

उर्वशी रौतेला के सामने टला बड़ा हादसा, आग में जल गए लड़की के बाल

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में फैशन और ग्लैमर अकेडमी के लॉन्च के लिए जयपुर पहुंचीं, जहां उनकी फैन के साथ एक ऐसा हादसा हो गया, जिसे देख एक्ट्रेस घबरा गईं। साथ ही उर्वशी ने उस फैन का पूरा सहयोग किया और अस्पताल पहुंचने के बाद उसका हाल भी जाना।

 

'किसी का भाई किसी का जान' का नया पोस्टर आउट

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इसी बीच इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे देखते ही सलमान के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...