main page

पत्नी के साथ प्रैंक में संपत जे राम ने गंवाई जान, अरमान मलिक ने अब जुड़वा बच्चों का किया स्वागत..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 27 April, 2023 06:22:17 AM

कन्नड़ एक्टर संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया। एक्टर का शव नेलमांगला स्थित उनके घर में फांसी से लटकता पाया गया। उनकी मौत को लेकर खुलासा हुआ कि संपत जे राम अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस घटना में उनकी मौत हो गई। वहीं, फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक चार-चार

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्टर संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया। एक्टर का शव नेलमांगला स्थित उनके घर में फांसी से लटकता पाया गया। उनकी मौत को लेकर खुलासा हुआ कि संपत जे राम अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस घटना में उनकी मौत हो गई। वहीं, फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक चार-चार बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस गुडन्यूज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

 

प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे एक्टर संपत जे राम, गंवा बैठे जान

 
कहते हैं मजाक भी सोच समझकर करना चाहिए, वर्ना कई बार वह भी जान का दुश्मन बन जाता है। हाल ही में ऐसे ही मजाक-मजाक में एक कन्नड़ एक्टर ने अपनी जान गंवा दी। एक्टर संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया। एक्टर का शव नेलमांगला स्थित उनके घर में फांसी से लटकता पाया गया। उनकी मौत को लेकर खुलासा हुआ कि संपत जे राम अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को डराने के लिए फांसी का प्रैंक कर रहे थे, लेकिन इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।
 

गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधे मीरा राजपूत के एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य लाल


मशहूर एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मौजूदा समय में मीरा अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से खबरों में हैं। उनके एक्स बीएफ आदित्य लाल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नव्या चनाना के साथ शादी रचा ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही आदित्य ने अपने अतीत को लेकर खुलकर बात की है।

 

यूट्यूबर अरमान मलिक के घर फिर गूंजी किलकारियां, पहली पत्नी पायल ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
 

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर लगातार खुशियों का माहौल बना हुआ है। हाल ही में अरमान चार-चार बच्चों के पिता बन गए हैं। यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस गुडन्यूज को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।


बेटी आराध्या बच्चन के फेक न्यूज मामले में ऐश्वर्या राय ने दी प्रतिक्रिया


महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन को लेकर पिछले दिनों फेक न्यूड उड़ी थी। आराध्या की हेल्थ को लेकर एक फेक न्यूज वायरल होने पर बच्चन परिवार खासी नाराजगी जताई थी। यहां तक तो उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में आराध्या की तरफ से याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने बच्चन परिवार को राहत देते हुए फेक न्यूज को तुरंत हटाने का आदेश दिया था। वहीं अब बेटी के मामले में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय  ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

Adorable! पालने में पेट के बल लेटी खेलती दिखी बिपाशा की लाडली 

बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने नवंबर, 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब उनकी लाडली 5 महीने की हो गई हैं और लेटे-लेटे करवटें भी लेने लग गई है। बेटे को यूं बढ़ता देख उनके पेरेंट्स का दिल बड़ा हो जाता है। इसी बीच बिपाशा ने लाडली के करवटें लेते हुए की एक झलक फैंस को दिखाई है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

'पोन्नियिन सेल्वन 2' की प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या ने ट्रेडिशनल लुक से लूटी महफिल

फैंस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटड हैं। वह जल्द ही डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में नजर आएंगी। इससे पहले वह टीम के साथ फिल्म को जमकर प्रमोट करने में जुटी हैं। बीते मंगलवार प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या का बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 

12वीं सर्जरी के बाद 22 साल के एक्टर का निधन


कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुच्ची के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सेंट वॉन अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने महज 22 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो, कोलुच्ची का कॉस्मेटिक सर्जरी के कॉम्प्लिकेशंस के चलते इतनी कम उम्र में निधन हो गया।

 

सिटाडेल के प्रीमियर में प्रियंका ने साटिन गाउन में लगाया ग्लैमरस का तड़का 
 
 
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को लेकर खूब सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही Culver City में सीरीज का प्रीमियर रखा गया, जहां प्रियंका ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

भारतीय झंडे का अपमान करने का लगा आरोप तो दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

एक्टर और पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांज अक्सर अपने वीडियोज और बयानों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उनके एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, दिलजीत ने हाल ही में वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2023 में परफॉर्म किया। इस इवेंट से वायरल एक वीडियो को लेकर एक्टर पर भारतीय झंडे का अपमान करने का आरोप लगाया गया। वहीं, अब दिलजीत ने भी रिएक्ट करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...