main page

दूसरी बार मां बनेंगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, नंदीश संधू के भाई ओंकार का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 01 May, 2023 06:16:10 AM

एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला जल्द ही अर्जुन के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला जल्द ही अर्जुन के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ‘उतरन’ फेम नंदीश संधू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के भाई ओंकार सिंह संधू का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। इसी कड़ी में पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

50 की उम्र में फिर पापा बनेंगे अर्जुन रामपाल, प्रेग्नेंट हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। वह अपने काम के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 50 साल के अर्जुन इन दिनों गैब्रिएला डेमेट्रियड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला जल्द ही अर्जुन के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

 

खून भरी मांग के 35 साल बाद एक साथ दिखे रेखा और कबीर बेदी 

फिल्म खून भरी मांग की जोड़ी तो आपको याद होगी..इसमें एक्ट्रेस रेखा और कबीर बेदी ने एक साथ काम किया था। फिल्म काफी सुपरहिट रही थी, जिसे फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इवेंट में रेखा और कबीर को 35 सालों बाद एक साथ लोगों को खून भरी मांग से उनकी जोड़ी याद आ गई। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Parents-to-be इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की बेबीमून मस्ती 


एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी एक्ट्रेस इशिता दत्ता की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। इशिता शादी के 6 साल बाद वत्सल के पहले बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले यह कपल अपने इस फेज को खूब एंजॉय कर रहा है। हाल ही में पेरेंट्स-टू-बी कपल बेबीमून मनाने वेकेशन पर निकला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस का साथ शेयर की हैं।

 

आदिवासी लुक में जैकलीन ने मचाया बवाल 
 
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कभी अपने काम तो कभी निजी विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने लुक और फैशन स्टेटमेंट से भी लोगों का ध्यान खींचने में पीछे नहीं रहती। हाल ही में जैकलीन ने आदिवासी लुक में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें शेयर करते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई। एक्ट्रेस का ये फोटोशूट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनके इस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

‘उतरन’ नंदीश संधू के भाई ओंकार का कैंसर से निधन 

‘कस्तूरी’, ‘उतरन’ और ‘बेइंतहा’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर नंदीश संधू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के भाई ओंकार सिंह संधू का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर उसे याद भी किया है। इस दुखद खबर के बाद फैंस और करीबी कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

 

व्हीलचेयर पर दिखीं नेहा कक्कड़, वीडियो देख चिंता में पड़े फैंस

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी मधुर आवाज के लोग हद से परे दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नेहा की वीडियोज और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक करते हैं। इसी बीच हाल ही में नेहा का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए हैं। इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।  

 

Adipurush के मोशन पोस्टर रिलीज के बाद Kriti Sanon ने किए राम मंदिर के दर्शन

एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही प्रभास संग फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। सीता नवमी के मौके पर फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें जानकी बनी कृति का लुक सामने आया है। इसी के साथ राम सिया राम के शब्दों पर सजी धुन से ऑडियो टीजर भी रिलीज किया गया है। वहीं, अब कृति फिल्म रिलीज से पहले पुणे के तुलसीबाग स्थित राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची। 

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...