main page

साक्षी मर्डर केस पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा, कियारा ने खरीदी करोड़ों की नई कार..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 31 May, 2023 05:45:51 PM

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने नई Mercedes-Maybach S580 है। हाल ही में उन्हें नई कार के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, बीते रविवार बेरहमी से हुए साक्षी हत्याकांड पर एक्टर सोनू सूद का गुस्सा फूटा है। वारदात को मूकदर्शक बनकर देखने वाले लोगों की एक्टर ने जमकर फटकार लगाई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने नई Mercedes-Maybach S580 है। हाल ही में उन्हें नई कार के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, बीते रविवार बेरहमी से हुए साक्षी हत्याकांड पर एक्टर सोनू सूद का गुस्सा फूटा है। वारदात को मूकदर्शक बनकर देखने वाले लोगों की एक्टर ने जमकर फटकार लगाई है। तो आइए इसी कड़ी में पढ़ते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

सगाई के बाद मुंबई में सिंपल लुक में स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। कपल की इंगेजमेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। सगाई के कुछ दिनों बाद अब बीते मंगलवार परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आया। हसीना की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
 

टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी भयानक आग

जी टीवी के फेमस सीरियल 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीते मंगलवार शो के सेट पर अचानक आग लग गई और अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे की जानकारी शो की लीड एक्ट्रेस आशी सिंह ने दी है।

 

उज्जैन में महाकाल के दरबार में पहुंची सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी यह फिल्म फिल्म 2 जून को पर्दे पर रिलीज हो रही है। इससे पहले वह हर संभव तरीके से फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच हाल ही में सारा उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचीं, और फिल्म की सक्सेस के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर से एक्ट्रेस उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

साक्षी मर्डर केसः मूर्ति बन वारदात देख रहे लोगों पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। साहिल खान नामक युवक ने 16 साल की साक्षी पर 40 से ज्यादा वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। वहीं, इस घटना पर अब लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है और वे आरोपी साहिल को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी साक्षी हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

Dream Home: सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में खरीदा लग्जरी फ्लैट 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है, क्योंकि 35 साल की सोनाक्षी ने अपनी मेहनत की कमाई से नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है कि उन्होंने मुंबई में ड्रीम होम खरीदा है। एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट पर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

 

अधिकतर एक्ट्रेस करती हैं फ्री में काम..कंगना ने किया दावा

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने काम से ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कई बार चौकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में वह मेल एक्टर्स के बराबर पैसे लेने वाली इकलौती एक्ट्रेस हैं।

 

पुष्पा 2 के कलाकारों को शूटिंग से लेकर लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त


अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा-द राइज' की सफलता के बाद अब फैंस को उनकी 'पुष्पा-द रूल' का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच 'पुष्पा' 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 के क्रू मेंबर जिस बस में यात्रा कर रहे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में फिल्म दो कलाकार घायल हो गए हैं।

 

83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे गॉडफादर फेम अल पचीनो

गॉडफादर फेम दिग्गज हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो की तरफ से एक गुड न्यूज है। अल पचीनो 83 उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले वह दो बेटों और एक बेटी के पिता हैं।

 

कियारा आडवाणी ने खरीदी चमचमाती नई मर्सिडीज कार

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस वक्त खूब चर्चा में हैं। हालांकि, वह किसी लुक या फिल्मों को लेकर नहीं, बल्कि उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को नई अल्ट्रा-लक्जरी सेडान के साथ मुंबई की सड़कों पर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldHollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...