शुक्रवार देर रात मुंबई में geoSpa अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया। अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल में नजर आए। इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाएं हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। वहीं, रेखा के दिलकश अंदाज में महफिल लूट ली। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी दिलकश अदाओं
25 Apr, 2019 05:05 PMमुंबई: शुक्रवार देर रात मुंबई में geoSpa अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया। अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल में नजर आए। इस दौरान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाएं हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।
वहीं, रेखा के दिलकश अंदाज में महफिल लूट ली। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बना दिया।
इस दौरान रेखा गोल्डन साड़ी पहने हुए हर बार की तरह ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक के साथ उनकी क्यूट स्माइल ने अवॉर्ड में चार-चांद लगा दिए।
फोटोग्राफर्स को पोज देने आईं रेखा ने कातिलाना अदाओं के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए।
इस इवेंट में रेखा की मौजूदगी ने इसे और भी स्पेशल बना दिया। इतने साल के बाद भी रेखा का वही मिजाज, वही अदाएं और उसी तरह की सुंदरता को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने हर बार की तरह साड़ी में कहर ढाया।
हाथों में भरी चूड़िया, कानों में ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स और मांग टीके में वो बेहद खूबसूरत लग रह थीं।
बता दें कि geospa अवार्ड में रेखा के साथ अदिति राव हैदरी की भी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान अदिति और रेखा ने मीडिया को गले लगाकर पोज दिए।
तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ देखी जा सकती हैं। अदिती इस दौरान महरुन कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। रेखा की अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है।