सुपरहिट रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में हाल ही में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा नजर आईं थीं। शो के दौरान रेखा ने शो के हर कंटेस्टेंट को एक तोहफा दिया। कंटेस्टेंट के अलावा रेखा शो की जज नेहा कक्कड़ के लिए शादी का शगुन लेकर आई थीं। उन्होंने नेहा को कांजीवरम साड़ी और चुनरी दी थी। इतना ही नहीं रेखा ने नेहा और रोहनप्रीत को अपना आशीर्वाद देने के लिए एक पत्र भी लिखा। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इस लेटर की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
04 Apr, 2021 01:29 PMमुंबई: सुपरहिट रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में हाल ही में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा नजर आईं थीं। शो के दौरान रेखा ने शो के हर कंटेस्टेंट को एक तोहफा दिया।
कंटेस्टेंट के अलावा रेखा शो की जज नेहा कक्कड़ के लिए शादी का शगुन लेकर आई थीं।
उन्होंने नेहा को कांजीवरम साड़ी और चुनरी दी थी। इतना ही नहीं रेखा ने नेहा और रोहनप्रीत को अपना आशीर्वाद देने के लिए एक पत्र भी लिखा। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने इस लेटर की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इस लेटर मेंरेखा ने लिखा-'मेरी प्यारी नेहू… रोहन की प्रीत… जिन्हें आपने किस्मत से चुराया है। मेरी प्रार्थना है कि भगवान आप दोनों पर प्यार की बरसात करें। भगवान आप दोनों को सुरक्षित रखे। खुश रहो सदा सुहागन रहो। मेरा ढेर सारा प्यार आप दोनों के साथ है।'
इस लेटर को शेयर कर नेहा ने लिखा- 'क्वीन ऑफ हार्ट्स ने मेरा भी दिल चुरा लिया। उन्होंने मुझे और रोहनप्रीत को शादी का शगुन नहीं बल्कि अपना प्यार दिया है। मेरी निगाहें रेखा जी से हट ही नहीं रही थी। वो वाकई बहुत खूबसूरत हैं।'
लेटर के अलावा नेहा ने रेखा जी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। नेहा कक्कड़ और रेखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा कक्कड़ और रेखा मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
शादीशुदा आदमी से प्यार करने के सवाल पर दिया था ऐसा रिएक्शन
इंडियन आइडल 12 के मंच पर शो के होस्ट यानि एक्टर जय भानुशाली नेहा कक्कड़ और रेखा का नाम लेकर एक बेहद ही दिलचस्प सवाल पूछते हैं। जय कहते हैं-'कभी आपने देखा है कि कोई औरत इतना पागल हो रही है वो भी शादीशुदा आदमी के लिए? 'इस पर रेखा फटाक से कहती हैं-'मुझसे पूछिए।' इस जवाब को सुनकर जय और नेहा पहले हैरान होते हैं और फिर उन्हें हंसी आ जाती है।
फिर रेखा तुरंत बात पलटते हुए बोलती हैं- 'मैंने कुछ नहीं कहा।' रेखा की यह बात सुनकर नेहा कक्क्ड़, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी, जय भानुशाली सहित सभी कंटेस्टेट हूटिंग करने लगते हैं और जय भानुशाली कहते हैं- 'ये लगा ना सिक्सर।' रेखा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।