90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखाने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। 65 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं।
18 Feb, 2020 11:34 AMमुंबई: 90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखाने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। 65 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं।
जब भी वह किसी इवेंट में जाती हैं को उनका लुक और कांजीवरम साड़ियां फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक बार फिर रेखा की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचाया है।
रेखा बीती रात फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान वह सिल्क की व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।
गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी को रेखा ने व्हाइट कलर के फुल स्लीव का ब्लाउज के साथ टीमअप किया था।
मिनिमल मेकअप,माथे पर सिंदूर, रेड लिपस्टिक एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। रेखा ने अपने लुक को गोल्डन झुमके, एक ब्रेसलेट, और ब्लैक शेड्स से पूरा किया था। लुक को कैरी करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
वर्कफ्रंट पर, रेखा को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में स्पेशल सॉन्ग में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं।