main page

साड़ी, रेड लिपस्टिक और मांग में सिंदूर सजा 'मिली' की स्क्रीनिंग पर पहुंची एवरग्रीन ब्यूटी, जाह्नवी पर एक मां की तरह प्यार लुटाती दिखीं रेखा

Updated 04 November, 2022 09:35:36 AM

बाॅलीवुड की 'उमराव जान' यानि एक्ट्रेस रेखा जिस भी महफिल में जाती है वह जगमागा जाती है। हाल ही में रेखा जाह्नवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म मिली की स्क्रीनिंग में पहुंची। रेखा ने हर बार की तरह अपने लुक्स से सारी महफिल लूट ली। 'उम्र सिर्फ एक नंबर है' रेखा जी इसका एक बड़ा उदाहरण है। वह आज भी अपने अंदाज से मदहोश कर सकती हैं ये तस्वीरें सबूत हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड की 'उमराव जान' यानि एक्ट्रेस रेखा जिस भी महफिल में जाती है वह जगमागा जाती है। हाल ही में रेखा जाह्नवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म मिली की स्क्रीनिंग में पहुंची।

Bollywood Tadka

रेखा ने हर बार की तरह अपने लुक्स से सारी महफिल लूट ली। 'उम्र सिर्फ एक नंबर है' रेखा जी इसका एक बड़ा उदाहरण है। वह आज भी अपने अंदाज से मदहोश कर सकती हैं ये तस्वीरें सबूत हैं।

Bollywood Tadka

स्क्रीनिंग पर 68 की रेखा ट्रेडिशन लुक में पहुंची। लुक की बात करें तो रेखा साड़ी में हमेशा की तरह खूबसूरत दिखीं। उन्होंने इस साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज पेयर किया है।

Bollywood Tadka

रेखा ने अपने लुक में मिनिमल मेकअप, झुमके और कड़ों से कंप्लीट किया है। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा, रेड लिपस्टिक रेखा के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

दिग्गज एक्ट्रेस के लुक्स के साथ-साथ उनका जाह्नवी संग बाॅन्ड भी खूब सुर्खियां बटोरता नजर आया। अपनी फ्रेंड श्रीदेवी की बेटी पर भरपूर प्यार लुटाती दिखीं।

Bollywood Tadka

कभी जाह्नवी को सीने से लगाती दिखीं तो कभी उन्हें चूमती हुई। रेखा जाह्नवी पर उसी तरह स्नेह दिखा रही हैं जैसी एक मां अपनी बच्ची की सफलता पर खुश होती हैं। 

Bollywood Tadka

जाह्नवी कपूर की 'मिली' की कहानी एक 24 साल की बी.एससी नर्सिंग स्‍टूडेंट की है। फिल्म में जान्हवी मिली नाम की इसी लड़की के किरदार में हैं। मिली नौदियाल नाम की लड़की फ्रीजर में फंस जाती है और उसे जिंदा रहने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसमें जाह्नवी के अपोजिट सनी कौशल है। यह फिल्म आज 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। 

Content Writer: Smita Sharma

RekhaBeautiful LookMilliScreeningActressShareCute BondingJanhvi KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...