90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने अपनी फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं। 65 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस को मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।
14 Jan, 2020 11:56 AMबॉलीवुड तड़का टीम. 90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने अपनी फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं। 65 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस को मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।
लुक की बात करें तो इस दौरान रेखा व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। माथे पर सिंदूर, रेड लिपस्टिक और रेड नेल पॉलिश से एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।
इतना ही नहीं, चेहरे पर राउंड शेप गॉग्लस और स्टाइलिश बन एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
लुक को कैरी करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
वर्कफ्रंट पर, रेखा को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में स्पेशल सॉन्ग में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं।