main page

टेलीविजन पर वापसी करेगी रेखा, नज़र आएंगी इस अवतार में...

Updated 07 June, 2018 01:42:26 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा टीवी पर वापसी करने जा रही है। स्टार प्लस पर आने वाले म्यूजिक रियलिटी शो‘दिल है हिंदुस्तानी’ में न केवल देश से बल्कि दुनियाभर ...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा टीवी पर वापसी करने जा रही है। स्टार प्लस पर आने वाले म्यूजिक रियलिटी शो‘दिल है हिंदुस्तानी’ में न केवल देश से बल्कि दुनियाभर से प्रतिभाओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। पंजाबी रैप के किंग- बादशाह, पाश्र्वगायिका सुनिधि चौहान और संगीतकार प्रीतम, इस शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट को जज करेंगे। 

रेखा को इस शो में सेलिब्रिटी जज के तौर पर शामिल किया गया है। तीन जज के साथ रेखा को शो में सितारों की चमक बढ़ाने के लिए लिया गया है। रेखा के शो में होने से ‘दिल है हिंदुस्तानी 2’ में अलग तरह का माहौल बनेगा।  बताया जा रहा है कि इस शो का पूरा क्रू रेखा से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अपने पूरे करियर में एक अदाकारा रेखा का संगीत से बेहद लगाव है। वह बड़ी फिल्मों और उस दौर के कुछ सदाबहार गानों का हिस्सा भी रही हैं। 

:

rekhasinging reality showdil hai hindustani

loading...