main page

रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर लगा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप, गोवा पुलिस लगा सकती है जुर्

Updated 02 October, 2020 10:46:00 AM

फेमस कोरियोग्राफ, डायरेक्टर रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर सड़क नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। गोवा पुलिस दोनों कोरियोग्राफर्स पर यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोवा के एक पुल पर बाइक चलाते हुए अपनी

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस कोरियोग्राफ, डायरेक्टर रेमो डिसूजा और सलमान यूसुफ खान पर सड़क नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। गोवा पुलिस दोनों कोरियोग्राफर्स पर यातायात नियमों को तोड़ने के मामले में जुर्माना लगाने पर विचार कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोवा के एक पुल पर बाइक चलाते हुए अपनी वीडियो पोस्ट की है। जबकि वहां दोपहिया वाहन चलाने की इज़ाजत नहीं है।

Bollywood Tadka


यातायात विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सलीम शेख ने बताया, रेमो डिसूजा और सलमान युसूफ खान ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। जिसमें वो मांडवी नदी पर बने अटल सेतु पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। 

Bollywood Tadka


अधिकारी ने बताया कि हम नियमों को उल्लघंन करने के मामले में उन्हें जुर्माना लगाने पर विचार कर रहे हैं। हम वीडियो में दिख रहीं बाइक की जानकारी जुटा रहे हैं। उनकी गाड़ी की सूचना मिलते ही दोनों का चालान काटा जाएगा।  

Bollywood Tadka


बता दें रेमों डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर है। वो कोरियोग्राफी के साथ ही साथ निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। अब तक रेमो F.A.L.T.U, एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
वहीं सलमान यूसुफ खान 'डांस इंडिया डांस' शो के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा वो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। 

 

: suman prajapati

Goa policefinedRemo DSouzaSalman Yusuff KhanviolatingtrafficrulesTV newsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity

loading...