main page

एक के बाद एक मौत! ये कैसा मंजरः अब रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन, बहन लीजल डिसूजा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Updated 20 January, 2022 05:40:00 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 जनवरी,2022 का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। इंडस्ट्री से एक के बाद एक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया। पहले शहीर शेख के पिता का निधन, फिर सिंगर शान की मां का देहांत और एक्टर अरुण शर्मा की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वहीं अब एक और मौत की खबर सामने आई है। रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन हो गया है।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में 20 जनवरी,2022 का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। इंडस्ट्री से एक के बाद एक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया। पहले शहीर शेख के पिता का निधन, फिर सिंगर शान की मां का देहांत और एक्टर अरुण शर्मा की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वहीं अब एक और मौत की खबर सामने आई है। रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस का निधन हो गया है।

Bollywood Tadka

रेमो के साले जैसन अपने मिल्लत नगर स्थित आवास पर मृत पाए गए हैं। वहीं उनकी बहन लीजल डिसूजा और रेमो की पत्नी अपने भाई को खोने से बेहद दुखी हैं। उन्होंने टूटे दिल से जैसन वाटकिंस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्यों आपने ऐसा क्यों किया मेरे साथ। मैं इसके लिए आपको क्षमा नहीं करूंगी।'

Bollywood Tadka

 

वहीं एक मेडिकल अफसर ने बताया कि जैसन को कूपर अस्पताल में लाया गया है और ओशिवारा पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। रेमो डिसूजा इस समय गोवा में है, जहां वे शादी में भाग लेने गए हैं। जैसन वाटकिंस फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे थे। उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

 

Content Writer: suman prajapati

Remo DSouzabrother-in-lawJason WatkinsdiedBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...