एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। एक्टर की फैमिली, फैंस और दोस्त हमेशा उन्हें याद करते रहते हैं। 14 जून को सुशांत की पुण्यतिथि है। एक्टर की बरसी से पहले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी सुशांत को याद करते हुए उनके बारे में एक खुलासा किया है।
11 Jun, 2021 05:00 PMमुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। एक्टर की फैमिली, फैंस और दोस्त हमेशा उन्हें याद करते रहते हैं। 14 जून को सुशांत की पुण्यतिथि है। एक्टर की बरसी से पहले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी सुशांत को याद करते हुए उनके बारे में एक खुलासा किया है।
रेमो ने कहा- सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे और वह मेरे साथ एक डांस बेस्ड फिल्म करना चाहते थे। रेमो सुशांत से पहली बार साल 2010 में टीवी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर मिले थे, वहीं पर दोनों के बीच काफी बातचीत भी हुई थी।
बता दें सुशांत डांसर श्यामक डावर की 'डांस अकेडमी' के स्टूडेंट भी रह चुके थे। सुशांत ने 'झलक दिखला जा' के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था। जिसमें रेमो, माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा जज थे। भले ही सुशांत 'झलक दिखला जा' सीजन 4 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद उन्हें अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला।
रेमो आगे कहा- 'सुशांत की हर परफॉर्मेंस कमाल की होती थी। आज भी यह कहना बेहद मुश्किल है कि सुशांत का यह परफॉर्मेंस बेस्ट था। सुशांत मेरे साथ हमेशा से एक डांस बेस्ड फिल्म करना चाहते थे, वह मेरे शो डांस+ पर अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे, तो उन्होंने मुझे अपने साथ एक डांस फिल्म में काम करने के लिए कहा था। 'झलक दिखला जा' के दौरान हम पहले परफॉर्मेंस से ही जानते थे उनके अंदर जीतने की क्षमता है। मेरे लिए वह शुरू से एक विनर था, मुझे हैरानी तब हुई जब वह फाइनल में हार गया। इतना अच्छा दिखने वाला लड़का जो हमेशा स्टेज पर अपने परफॉर्मेंस से हैरान कर देता था।