main page

सामने आई रिया की ट्रैवल डीटेल, एक साल में 16 बार लगाए थे देश-विदेश के चक्कर

Updated 13 August, 2020 03:38:43 PM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से ईडी की पूछताछ के बाद कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वहीं अब इस केस में जांच के दौरान रिया की ट्रैवल डीटेल सामने आई है। इसमें खुलासा हुआ है कि रिया ने 7 महीने में कई विदेश ट्रिप किए है। वहीं पूरे साल में उन्होंने कुल 16 बार देश-विदेश की यात्राएं की

बॉलीवुड तड़़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से ईडी की पूछताछ के बाद कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वहीं अब इस केस में जांच के दौरान रिया की ट्रैवल डीटेल सामने आई है। इसमें खुलासा हुआ है कि रिया ने 7 महीने में कई विदेश ट्रिप किए है। वहीं पूरे साल में उन्होंने कुल 16 बार देश-विदेश की यात्राएं कीं।

Bollywood Tadka


रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने एक महीने में 7 विेदेशी यात्राएं की थीं। इसके अलावा एकट्रेस ने महाराष्ट्र और गोवा की भी कई यात्राएं की थी। कुल मिलाकर रिया ने 16 बार ट्रैवल किया, जिसमें उनके डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रिप्स दोनों शामिल है।

Bollywood Tadka
रिया ने साल 2019 में इन देश-विदेशों के चक्कर काटे थे-

-10 और 11 अगस्त 2019 को रिया ने मुंबई से गोवा का ट्रैवल किया। 

-25 से 26 अगस्त 2019 को भी मुंबई से गोवा का ट्रिप। 

-21 से 24 सितंबर 2019 के दौरान मुंबई से गोवा का ट्रैवल। 

-29 सितंबर को रिया दिल्ली की टावर लोकेशन रेंज में ट्रैक हुईं। 
- दिल्ली के बाद भाई शोविक और सुशांत के साथ यूरोप का ट्रिप।
-3 से 9 अक्टूबर 2019 तक रिया सुशांत और शौविक के साथ फ्रांस में ठहरीं।
-9 अक्टूबर को फ्रांस से स्विट्जरलैंड तक का सफर किया। 
-11 अक्टूबर 2019 को रिया सुशांत और शौविक के साथ वापिस फ्रांस लौटी।
- 12 अक्टुबर को फ्रांस से वापस स्टिट्जरलैंड का दौरा 

Bollywood Tadka


सुशांत के परिवार वालो का कहना है कि जबसे रिया हमारे बेटे की जिंदगी में आई थी, उसके खर्चे बढ़ गए थे और रिया की ट्रेवल डिटेल से ऐसा प्रतीत भी होता है। परिवार ने दावे के साथ कहा कि सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान हो गए थे और अपने मैनेजर को इसकी जांच के लिए भी कहा था। 

Bollywood Tadka


ईडी के हाथ लगी जानकारी के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष की शुरूआत सुशांत के अकाउंट में 12 करोड़ रुपए थे, जिससे टैक्स, ट्रैवल और बाकी खर्चों की पेमेंट्स की गई थी। वहीं श्रुति मोदी ने ईडी को बताया कि रिया काफी समय से सुशांत के फाइनेंशल और प्रोफैशनल फैसले रिया ही ले रही थी।
बता दे साल 2019 में रिया सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप पर गई थी। इस पर रिया ने बताया कि सुशांत यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद काफी बदल गए थे। उनमें दिमागी तौर पर बदलाव आया था।

  
  
  
 

Edited By: suman prajapati

revealedtravel detailsRhea chakraborty16 tripsyearBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...