main page

साकिब सलीम के साथ स्पाॅट हुईं रिया चक्रवर्ती, अलीबाग में एक्टर की बर्थडे पार्टी में मचाया धमाल

Updated 10 April, 2021 10:14:59 AM

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती चर्चा में हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया सबके निशाने पर हैं। यहां तक की सुशांत के परिवार ने भी रिया पर कई आरोप लगाए थे इसके बाद ड्रग्स केस में रिया को गिरफ्तार भी किया था।हालांकि अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ को सैटल क

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती चर्चा में हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही रिया सबके निशाने पर हैं। यहां तक की सुशांत के परिवार ने भी रिया पर कई आरोप लगाए थे इसके बाद ड्रग्स केस में रिया को गिरफ्तार भी किया था।हालांकि अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ को सैटल कर रही हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में रिया को एक्टर साकिब सलीम के साथ स्पाॅट किया गया। दोनों अलीबाग से आ रहे थे। खबरों की मानें तो रिया ने 8 अप्रैल को अलीबाग में साकिब का बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस दौरान इनके साथ मनीष मल्होत्रा भी थे। लुक की बात करें तो रिया ब्लैक शर्ट और जींस में दिखीं। इस दौरान रिया ने रेड कलर का  साइड बैग कैरी किया था।

Bollywood Tadka

 वहीं साकिब सलीम भी कैजुएल लुक में दिखे।  दोनों ने मीडिया के सामने पोज नहीं दिए और सीधा वहां से चले गए।

Bollywood Tadka

वहीं फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेशन में पहुंचे।

Bollywood Tadka

कुछ दिनों पहले रिया ने एक तस्वीर शेयर कर प्यार पर एक मैसेज दिया था।उन्होंने एक महिला के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों दिल बनाते हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ रिया ने लिखा था-'प्यार ही ताकत है…प्यार एक ऐसा कपड़ा है जिसका रंग कभी हल्का नहीं होता। फिर चाहे उसे कितना ही धोया जाए।'काम की बात करें तो सुशांत के निधन के बाद रिया फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिताभ बच्चन और इमकान हाशमी लीड रोल में हैं। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

rhea chakrabortycelebratesaqib saleembirthdaymanish malhotraalibaugBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...