main page

रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रिया चक्रवर्ती ने सेलिब्रेट किया बर्थ-डे, केक काटते की वीडियो आई सामने

Updated 03 July, 2019 10:11:45 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि रिया एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही है। वैसे इन दिनों ये कपल लद्दाख में एक साथ छुट्टियां मना रहा हैं। रिया ने अपना जन्मदिन भी लद्दाख में सुशांत सिंह के साथ मनाया। इस बात की जानकारी कुछ रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि रिया एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही है। वैसे इन दिनों ये कपल लद्दाख में एक साथ छुट्टियां मना रहा हैं। रिया ने अपना जन्मदिन भी लद्दाख में सुशांत सिंह के साथ मनाया। इस बात की जानकारी कुछ रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। इसमें से एक तस्वीर ऐसी थी जिसमें दोनों सितारे साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फोटो में और भी दोस्त मौजूद हैं। रिया ने एक केक काटते हुए वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे पीछे से सुशांत की आवाज आ रही है वो रिया को बर्थ-डे विश कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka


आए दिनों दोनों इंस्टाग्राम पर लद्दाख की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। दोनों ने पहले ये बात डिस्क्लोज नहीं की थी कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले रिया ने एक बच्चे के साथ खिंचाई क्यूट तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी। उसी बच्चे के साथ सुशांत ने भी तस्वीर शेयर की। इसी के बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई।

 

Bollywood Tadka

 

इससे पहले सुशांत सिंह का नाम बॉलीवुड हीरोइन सारा अली खान के साथ जोड़ा गया था। दोनों फिल्म केदारनाथ में काम करने के बाद रिलेशनशिप में आए थे लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Gratitude 🙏 Happy happy to me , so much excitement = tiny glitch in this video ! Ps - I got a new haircut 😅

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on Jul 1, 2019 at 9:38pm PDT

 

 

 

: Konika

rhea chakrabortycelebrates her birthdaysushant singh rajputBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...