main page

देर रात भाई शौविक और पिता संग डिनर करने निकलीं रिया, पापा के कंधे पर हाथ रख Miss Chakraborty ने दिए पोज

Updated 09 March, 2022 01:58:47 PM

लाइफ में उतार चढ़ाव तो हमेशा ही आते रहते है। इस बात में कोई दोराहे नहीं है  धूप के बाद छांंव और दुख के बाद सुख यही जीवन का सार है। बी-टाउन में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ सहा। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। साल 2020 में बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद एक्ट्रेस को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।खैर अब रिया इन सब बातों को भूल आगे बढ़ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह  अक्सर अपने हैप्पी मूमेंट फैं

मुंबई: लाइफ में उतार चढ़ाव तो हमेशा ही आते रहते है। इस बात में कोई दोराहे नहीं है  धूप के बाद छांंव और दुख के बाद सुख यही जीवन का सार है। बी-टाउन में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ सहा। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। साल 2020 में बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद एक्ट्रेस को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Bollywood Tadka

एक तरफ जहां रिया सोशल मीडिया पर लोगों की प्रताड़ना सह रही थी। वहीं सुशांत की फैमिली ने भी उनपर कई आरोप लगाए। यहां तक की सुशांत के केस में ड्रग मामला आने के बाद रिया और उनके भाई शौविक को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी।

Bollywood Tadka

खैर अब रिया इन सब बातों को भूल आगे बढ़ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह  अक्सर अपने हैप्पी मूमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अब रिया की पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई  शौविक संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

ये तस्वीरें उस दौरान की है जब रिया पापा और भाई संग डिनर डेट एंजाॅय करने निकली थीं। इस दौरान रिया पिंक शर्ट और जींस में ग्लैमरस दिखीं।

Bollywood Tadka

वहीं उनके पिता ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए। शौविक की बात करें तो उनका कूल लुक देखने को मिला। इस दौरान रिया ने पापा के कंधे पर हाथ रख जमकर पोज दिए। फैमिली संग रिया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रिया आखिरी बार फिल्म चेहरे में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के  पूरे दो साल बाद रिया चक्रवर्ती ने काम पर वापसी कर ली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में रिकॉर्डिंग स्टूडियो में स्क्रिप्ट पढ़ते की पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

rhea chakrabortydinner datefatherIndrajit ChakrabortybrotherShowik ChakrabortyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...