बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गईं थी जिस वजह से उन्होंने इन सब चीजों से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया अपने पुराने अंदाज में लौट आईं हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब रिया ने सुशांत के निधन के बाद अपना सबसे बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया।
13 Sep, 2021 08:38 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी दिनों से लाइमलाइट से दूर हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गईं थी जिस वजह से उन्होंने इन सब चीजों से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया अपने पुराने अंदाज में लौट आईं हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब रिया ने सुशांत के निधन के बाद अपना सबसे बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया।
रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर शे में रिया चक्रवर्ती ने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैचिंग टॉप और पैंट पहने नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘PEACE OUT’ उन्होंने हैशटैग दिया- #narishakti। उनकी इस तस्वीर पर शिवानी दांडेकर, अनुष्का रंजन और अनुष्का दांडेकर ने भी कमेंट किया है।
इससे पहले रिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वह एक पेड़ के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं और उन्होंने पत्ती पकड़ी हुई है। तस्वीर में रिया ने ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी।काम की बात करें तो रिया की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई. फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अनु कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए।