दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में ED और CBI लगातार जांच कर रही हैं। वहीं इस मामले में ड्रग्स का मामला जुड़ने के बाद NCB भी इस केस की जांच करेगी। आज NCB की टीम मुंबई पहुंच सकती है। लगातार सुशांत केस में हुए खुलासों से रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
27 Aug, 2020 02:36 PMमुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में ED और CBI लगातार जांच कर रही हैं। वहीं इस मामले में ड्रग्स का मामला जुड़ने के बाद NCB भी इस केस की जांच करेगी। आज NCB की टीम मुंबई पहुंच सकती है। लगातार सुशांत केस में हुए खुलासों से रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इसी बीच रिया चक्रवर्ती के पड़ोसियों ने भी एक्ट्रेस और उनके परिवार को लेकर गुस्सा फूटा। रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक रिया के पड़ोसियों ने कहा है कि इन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान रिया के पड़ोसियों ने कहा-'सुशांत अपकमिंग स्टार था। इस केस में बड़े लोग शामिल हैं। हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है।'
इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अन्य पड़ोसी ने इस पूछताछ में कहा- 'रिया की मेड को सब कुछ पता है। इस केस में रिया का भाई, मां, पिता सब शामिल हैं। ये लोग काला जादू करते थे। ये लोग छुप कर बैठे हैं। इन लोगों ने सुशांत को मार दिया। इन लोगों को अभी अरेस्ट करना चाहिए नहीं तो ये लोग भाग जाएंगे।'
इससे पहले सुशांत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच कर रहे ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा है। ED ने रिया के पिता को कुछ जरुरी कागज लाने को भी कहा है। उनसे बैंक के लॉकर की चाबी भी मांगी गई है।