main page

'अहंकार से ऊपर उठो' रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत की बहन को जवाब! बोलीं-'वे सिर्फ तुम पर उंगलियां उठा सकते हैं क्योकिं..

Updated 16 July, 2022 09:38:29 AM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दो साल पहले हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हमेशा हंसते मुस्कुराते सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम उठा पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद जो नाम चर्चा में आया वह था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। जहां एक तरफ सुशांत के सुसाइड करने की वजह रिया को माना गया था। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने भी रिया पर सुशांत की जिंदगी बर्बाद करने का इल्जाम लगया। वहीं अब इन सब आरोपों पर रिया ने चुप्पी तोड़ी है। रिया ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर दूस

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दो साल पहले हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हमेशा हंसते मुस्कुराते सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम उठा पूरे देश को हैरान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद जो नाम चर्चा में आया वह था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। जहां एक तरफ सुशांत के सुसाइड करने की वजह रिया को माना गया था।

Bollywood Tadka

वहीं ड्रग्स केस में भी रिया को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी हालांकि 1 महीने बाद रिया को बेल मिल गई थी। बीते दिनों ही NCB ने रिया के खिलाफ चार्जशीट जारी की जिसमें उनके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं  सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने भी रिया पर सुशांत की जिंदगी बर्बाद करने का इल्जाम लगया। वहीं अब इन सब आरोपों पर रिया ने चुप्पी तोड़ी है। रिया ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर दूसरों पर 'उंगली' उठाने वालों को करारा जवाब दिया।

Bollywood Tadka

रिया चक्रवर्ती ने लिखा-'शोर से ऊपर उठो। अहंकार से ऊपर उठो। इतना ऊपर उठो कि वे सिर्फ तुम पर उंगलियां उठा सकें क्योंकि तुम वहां हो जहां वो कभी नहीं हो सकते। तुम शांति में हो। तुम प्यार के साथ उड़ रहे हो। तुम करुणा महसूस करते हो तब जब वो इसकी कोई वजह नहीं देते। उन्हें हैरान कर दो। तुम काफी हो। तुम कंप्लीट हो। तुम जैसे हो, प्यारे हो। उन्हें तुमको कुछ भी मत बताने दो।'

Bollywood Tadka


सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने इंटरव्यू में कहा था- 'जब सुशांत की मौत के बाद वो उसके कमरे में गई थीं तब बेड और छत के बीच की दूरी देखकर समझ गई थीं कि ये सुसाइड नहीं है, क्योंकि सुशांत की हाइट इस 'दूरी' से ज्यादा थी ऐसे में पंखे से लटकना नामुमकिन था। इसके साथ ही प्रियंका सिंह ने ये भी कहा था कि जब कोई आत्महत्या करता है तो उसकी आंखें और जुबान बाहर आ जाती हैं, डेड बॉडी बहुत कुछ कहती है।'

Bollywood Tadka


इसके साथ ही प्रियंका सिंह ने एक बार फिर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा-'2019 से उनकी लाइफ में रिया की एंट्री करते ही उनकी लाइफ बर्बाद होने लगी। पहली बार मेरे और भाई के बीच विवाद हुआ। 6 दिनों के अंदर ये सब हो गया।'

प्रियंका सिंह ने ये बयान तब दिएजब NCB ने हाल ही में ड्राफ्ट चार्जशीट में रिया चक्रवर्त पर गंभीर आरोप लगाए। एनसीबी के मुताबिक रिया पर सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का आरोप है। साथ ही हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत अवस्था में मिले थे। इस खबर ने सभी को झकझोर दिया था। सुशांत की मौत के बाद लोगों में बॉलीवुड में नेपोटिज्म और कई लोगों के लिए नाराजगी देखने को मिली। सुशांत सिंह राजपूत की जब मौत हुई थी, तब वो रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। साल 2020 के सितंबर महीने में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में NCB ने गिरफ्तार किया था। जहां रिया करीब एक महीने तक जेल की सलाखों के पीछे थीं, वहीं उनका भाई शौविक को तीन महीने बाद जमानत मिली थी।

Content Writer: Smita Sharma

Rhea ChakrabortySushant Singh Rajputsisterpriyanka singhBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...