main page

बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी में मुस्कुराती शर्माती दिखीं रिया चक्रवर्ती, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Updated 20 February, 2022 04:54:31 PM

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर इन दिनों खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने हैप्पी मूमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिया ने अपनी खूबसूरत लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। उनकी ये तस्वीरें बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की वेडिंग से हैं, जहां उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर इन दिनों खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने हैप्पी मूमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिया ने अपनी खूबसूरत लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। उनकी ये तस्वीरें बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की वेडिंग से हैं, जहां उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती अपने चेहरे पर हाथ रख शर्माती हुई खूब हंस रही हैं। क्रीम कलर के लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग नेकलेस और लो बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।इन तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में  लिखा- 'Sunshine and smiles.' 

 

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई अन्य तस्वीरों में रिया सेम लुक में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka


फैंस एक्ट्रेस की इन फोटोज पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई रिया को ट्रोल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

बता दें, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे दो साल बाद अपने काम पर वापसी कर ली है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें वो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आईं थीं।

 

Content Editor: Sanjeev Sharma

Rhea Chakrabortysmilingbest friendShibani DandekarweddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...