सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पडा। साल 2020 उनके लिए बेहद बुरा रहा, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पुरानी बातों को भूलकर नई दुनिया में आने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमे वो ‘सांड की आंख’ फिल्म प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक
29 Mar, 2021 12:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पडा। साल 2020 उनके लिए बेहद बुरा रहा, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पुरानी बातों को भूलकर नई दुनिया में आने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमे वो ‘सांड की आंख’ फिल्म प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों एक साथ बेड पर लेटी हुई हैं और अपने एक-एक हाथ से हार्ट बना रही हैं।
इस तस्वीर के साथ रिया ने अमेरिकी लेखक Robert Fulghum का एक कोट लिखा है। उन्होंने लिखा- 'प्यार ताकत है। प्यार एक ऐसा फेबरिक है जो कभी नहीं मुरझाता, चाहे इसे कितनी ही बार विपत्तियों और दुख के पानी से धोया जाए।' उनका ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है और इसे दो लाख के करीब फैंस के लाइक्स मिल चुके हैं।
काम की बात करें तो बीते दिनों ही मल्टीस्टारर फिल्म चेहरे का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रिया चक्रवर्ती की जरा सी भी झलक दिखाई दी थी। यह फिल्म मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी पर आधारित है।
बता दें रुमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, एक्टर अन्नू कपूर, एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा, रघुबीर यादव और धृतिमान चटर्जी जैसे स्टार्स अहम किरदार में दिखाई देंगे।