एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी लुक और ड्रेसिंग सेंस से अक्सर फैंस को इंप्रेस करती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर रिया को कपड़ों के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया।
01 Sep, 2019 05:39 PMमुंबई: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी लुक और ड्रेसिंग सेंस से अक्सर फैंस को इंप्रेस करती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर रिया को कपड़ों के स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया।
इस दौरान ब्लैक टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। स्टोर के बाहर आते ही रिया ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। आपको लग रहा होगा कि ये ब्यूटी हमेशा महंगे कपड़े ही पहनती होगी। अगर ऐसा सोचते हैं तो आप बिलकुल गलत हैं। रिया की वार्डरोब में जितने भी कपड़े हैं वो मुंबई की एक सड़क पर लगने वाली मार्केट की देन हैं। रिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि रिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि रिया सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं। आए दिन इस कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं। यह फिल्म अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी। तो चलिए डालते हैं एक नजर रिया की इन तस्वीरों पर...
Rhea Chakraborty Photo
रिया चक्रवर्ती इमेज
रिया चक्रवर्ती की फोटो
Rhea Chakraborty Images
रिया चक्रवर्ती इमेज फॉर फेसबुक
Rhea Chakraborty Pic