main page

वायरल वीडियो में देखें जब मीडिया के सामने रिया ने नकारा था सुशांत संग रिश्ता और ढूंढ रही थीं नया पार्टनर

Updated 11 August, 2020 04:34:13 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर्स  की खबरें साल 2019 में  ही आनी शुरु हो गई थी। दोनों को कई बार  मूवी और लंच डेट पर साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों में से किसी ने उस वक्त रिलेशनशिप को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया था। लेकिल सुशांत के निधन के बाद  रिया चक्रवती ने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की तब उन्होंने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया था।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर्स  की खबरें साल 2019 में  ही आनी शुरु हो गई थी। दोनों को कई बार  मूवी और लंच डेट पर साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों में से किसी ने उस वक्त रिलेशनशिप को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया था। लेकिल सुशांत के निधन के बाद  रिया चक्रवती ने गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की तब उन्होंने खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया था।

Bollywood Tadka

इसी बीच रिया का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो है। इस वीडियो में वो खुद सिंगल बता रही हैं। ये वीडियो  साल 2019 के फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान का है। थ्रोबैक वीडियो में रिया चक्रवर्ती एक इवेंट में दिख रही हैं। इस दौरान जब एक रिपोर्ट उनसे  वैलेंटाइंस डे की तैयारियों को लेकर सवाल पूछता है तो रिया कहती है- 'मेरी तरफ से तो वैलेंटाइंस डे के लिए बहुत प्लानिंग होती है पर कोई मिलता नहीं है यार।'रिया कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं कि 'मैं सिंगल हूं। कोई ढूंढो?' 

Bollywood Tadka

लॉकडाउन के शुरुआत में जब रिया से एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा तो उन्होंने सुशांत को केवल अच्छा दोस्त बताया था। रिया ने उस वक्त इंटरव्यू में कहा था- 'ना तो मैंने और ना ही सुशांत ने कभी इसे कबूल किया है, तो यह सही नहीं है। सुशांत और मैं अच्छे दोस्त हैं। मैं उसे पिछले 8 साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स के साथ काम कर रहे थे। मैं अपनी लव लाइफ के बारे में पब्लिकली बोलती आईं हूं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत को हत्या के लिए उकसाया। साथ ही पैसों की भी हेरा फेरी की।

Bollywood Tadka

फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही ईडी भी रिया और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के ऑफिसर्स उनसे दो बार पूछताछ कर चुके हैं और इस दौरान उनके खिलाफ कई बातें भी खुलकर सामने आ चुकी हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय को रिया के कुछ डिलीट हुए व्हाट्सएप मेसेज मिले हैं। ये मेसेज एजेंसी द्वारा लिए गए डंप डेटा से मिले हैं।  


 

View this post on Instagram

Rhea on Being Single🤨 Kya bologe inko ab?

A post shared by Filmygyan 18 (@filmygyan18) on

: Smita Sharma

rhea chakrabortythrowback videoviralsuhsant singh rajputBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...