main page

कोरोना ने छीना रिया चक्रवर्ती का रियल लाइफ हीरो, एक्ट्रेस बोलीं- घर पर रहें,कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता

Updated 08 May, 2021 08:27:52 AM

देश में डेडली कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कई बाॅलीवुड स्टार्स और उनके अपने करोना से जंग हार गए हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के नाम भी शामिल हो गया है। रिया चक्रवर्ती के  रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार का कोरोना महामारी से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रिया ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। रिया ने इंस्टा पर अपने अंकल की तस्वीर शेयर कर बताया कि सुरेश का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, जबकि 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई:  देश में डेडली कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कई बाॅलीवुड स्टार्स और उनके अपने करोना से जंग हार गए हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के नाम भी शामिल हो गया है। रिया चक्रवर्ती के  रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार का कोरोना महामारी से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रिया ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। रिया ने इंस्टा पर अपने अंकल की तस्वीर शेयर कर बताया कि सुरेश का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, जबकि 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Bollywood Tadka

अंकल की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'एक जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक सम्मानीय अधिकारी, एक प्यारे पिता और एक बेहतरीन इंसान। कोविड ने आपको हमसे छीन लिया, लेकिन आपकी लीगेसी हमेशा रहेगी...। सुरेश अंकल आप एक रियल लाइफ हीरो हैं। मैं आपको सलाम करती हूं सर।' 

Bollywood Tadka

कैप्शन के आखिर में लिखा रिया ने लिखा- 'मैं आप सभी से विनती करती हूं कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता।' पोस्ट के साथ उन्होंने #letsuniteagainstcovid और #stayhomestaysafe हैशटैग्स का इस्तेमाल किया।'  बीते कई हफ्तों से  रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों के बीच महामारी से जुड़ी चीजें शेयर कर रही है।  वह लोगों की सहायता करने का भी प्रयास कर रही है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में जमकर उछला था। ऐक्टर के साथ उनका कथित अफेयर भी था। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल भी हुई थी। ऐक्ट्रेस ने केस में नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया से दूरी ली थी। हालांकि, अब वो सोशल मीडिया पर वापसी कर रही हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी समेत कई स्टार्स हैं। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिया की झलक नहीं देखने को मिली। हालांकि ट्रेलर में उनके छोटे के सा किरदार को दिखाया गया है। खबरें हैं कि सुशांत केस में नाम आऩे के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री ने रिया से किरवारा कर लिया है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने साउथ की ओर कदम बढ़ाएंग हैं।  
 

Content Writer: Smita Sharma

rhea chakrabortyunclepasses awaycovid 19Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...